फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gas shortage... Food cooking on stoves with smoke from coal and wood, long queues for cylinders outside gas agencies

Bhiwani News: गैस की किल्लत...उपलों व लकड़ी से चूल्हे पर धुएं में पक रहा खाना, गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर के लिए लंबी कतारें लगीं

Tue, 17 Mar 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gas shortage... Food cooking on stoves with smoke from coal and wood, long queues for cylinders outside gas agencies
जूई गांव में चूल्हे पर खाना बनाती एक महिला। 
अनिल लांबा
विज्ञापन


जूई। गैस सिलिंडर की तंगी के कारण शहर की गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगी हैं। वहीं गांवों के साथ अब शहरों में भी एक बार फिर पारंपरिक चूल्हे की अहमियत को बढ़ा दिया है। लकड़ी और उपलों के साथ चूल्हे पर धीमी आंच में पके खाने का स्वाद लोगों को खूब पसंद आने लगा है लेकिन यह परेशानी भी बढ़ा रहा है।
ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पहले घर-घर में गैस कनेक्शन होने से खाना बनाना आसान था लेकिन कुछ दिनों से गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण उन्हें चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे न केवल खाना बनाने में अधिक समय लगता है बल्कि धुएं से आंखों में जलन और सांस लेने में भी परेशानी आने लगी है। बीरमती, कमला और देवकी ने बताया कि सुबह लकड़ियां व उपले इकट्ठा करने जाती हैं तभी खाना बन पाता है। कई महिलाएं खेतों और आसपास के इलाकों से लकड़ियां लाने के लिए भी मजबूर हैं। संवाद
विज्ञापन

------
उपले और लकड़ी की कीमत में इजाफा
गैस की तंगी का असर बाजार पर पड़ने लगा है। एजेंसियों के बाहर सिलिंडर के लिए भीड़ उमड़ने लगी हैं। वहीं पहले जो एक उपला एक से दो रुपये में मिलता था अब तीन से पांच रुपये में मिल रहा है। होटलों और ढाबों पर भी लकड़ी व कोयले की भट्ठी की मांग बढ़ गई है। कई छोटे होटल और ढाबा संचालक चूल्हों पर लकड़ियां जलाकर खाना बनाने को मजबूर हो गए हैं। अब लकड़ी और कोयले के दाम भी बढ़ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और एजेंसियों से आग्रह किया है कि रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदल गई दिनचर्या, खाना पकाने में लग रहे दो घंटे
कविता ने बताया कि पहले गैस सिलिंडर पर खाना बनाने में लगभग पौने घंटे का समय लगता था लेकिन अब मिट्टी के चूल्हे पर उपलों से भोजन पकाने में करीब दो घंटे लग रहे हैं। अब उनकी दिनचर्या बदल गई है। सुबह नाश्ता बनाने के लिए जल्दी उठना पड़ता है और शाम को भी खाना बनाने में समय अधिक लगता है।

बिटोड़े बनाने में जुटीं महिलाएं
गांव की भतेरी, भरपाई और हरबाई ने बताया कि वे रोजाना गोबर से उपले बनाकर बिटोड़ा तैयार कर रही हैं। उपलों की बढ़ती मांग के कारण उनका काम और बढ़ गया है। अधिकांश घरों में महिलाएं गोबर के उपले नहीं बनाती और उन्हें खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे एक बिटोड़ा भी काफी कीमती हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed