फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Garbage points are not decreasing in the city, people are dumping garbage at the desired place.

Bhiwani News: शहर में नहीं घट रहे कचरा प्वाइंट, मनचाही जगह पर लोग डाल रहे कूड़ा

Sun, 24 Nov 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Garbage points are not decreasing in the city, people are dumping garbage at the desired place.
भिवानी। शहर में कचरा प्वाइंट नहीं घट रहे हैं। शहर के अंदर नगर परिषद के करीब 35 से अधिक अधिकृत सेकेंडरी कचरा प्वाइंट हैं, जहां रोजाना ही आसपास के इलाके का कूड़ा डाला जाता है और यहां से डंपिंग यार्ड तक उसका उठान कराया जाता है।
विज्ञापन

बावजूद इसके शहर में करीब 30 अन्य जगह लोग गंदगी फैला रहे हैं, जबकि मनचाही जगहों पर भी लोग कूड़ा डालने से गुरेज नहीं करते। ऐसे में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन




नगर परिषद के शहर के अंदर करीब 35 से अधिक अधिकृत सेकेंडरी कचरा प्वाइंट हैं, जहां से रोजाना श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी बड़े डस्टबिनों से कचरा उठान कराता है। इन डस्टबिनों पर आसपास के इलाके की सफाई और कूड़ा लाकर डाला जाता है। हालांकि नगर परिषद पहले 20 कचरा प्वाइंटों को बंद करा चुका है। लेकिन अब इन पर फिर से लोगों ने कूड़ा डालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने कई जगहों पर कूड़ा डालने से रोकने के लिए अपने कर्मचारी भी तैनात करने की रणनीति बनाई, लेकिन ये रणनीति भी ज्यादा कारगर नहीं हो पा रही है।
ये प्वाइंट कराए थे बंद, अब फिर फैला रहे लोग गंदगी
शहर के अंदर काफी कचरा प्वाइंटों को नगर परिषद ने चिह्नित कर दिया था, जिन्हें बंद कराया गया। इनमें बागड़ी मार्केट, भारत नगर, फूला देवी स्कूल, बड़ चौक, नया बाजार सहित करीब 20 कचरा प्वाइंट शामिल हैं। लेकिन यहां पर अब भी लोग कूड़ा डाल रहे हैं। कूडा उठान नहीं होने पर कचरे को आग भी लगाई जा रही है।
शहर के बाजारों में पहुंच रहे टिप्पर ऑटो
शहर के बाजारों में भी टिप्पर ऑटो भी पहुंच रहे हैं। हालांकि दुकानदार फिर भी दुकानों के बाहर कचरे के ढेर लगा रहे हैं। इनमें से कुछ दुकानदार तो हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बावजूद कचरे को आग लगाकर उसकी वहीं निस्तारण भी कर रहे हैं। हालांकि शहर के बाजारों में शाम के समय टिप्पर ऑटो भेजे जा रहे हैं।

नगर परिषद ने शहर के अंदर कचरा प्वाइंटों को कम किया है। जिन प्वाइंटों को बंद कराया गया है। वहां नगर परिषद के कर्मचारी भी निगरानी कर रहे हैं। शहरवासियों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में नगर परिषद का सहयोग करें। शहर के हर वार्ड और हर हिस्से में टिप्पर ऑटो घर-घर कूड़ा उठान के लिए पहुंच रहे हैं। कूड़ा टिप्पर ऑटो के अंदर ही डालें। सूखा और गिला कचरा के बारे में भी नगर परिषद की टीमें जागरूक कर रही हैं।
- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article