फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Garbage has started to rot due to a lack of cleaning, and the mosquito menace has intensified as fogging was not carried out in 31 wards.

Bhiwani News: सफाई न होने से सड़ने लगा कचरा, 31 वार्डों में फॉगिंग नहीं होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Garbage has started to rot due to a lack of cleaning, and the mosquito menace has intensified as fogging was not carried out in 31 wards.
शहर के घंटा घर पर सड़क पर जमा कचरा। 
भिवानी। शहर में 17 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कूड़ा सड़ने लगा है। 31 वार्डों में फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को कूड़ा उठान पर हड़ताली कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों में तनातनी के बाद यह काम भी रुक गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ, रोडवेज कर्मचारी सहित विभिन्न संगठनों ने हड़ताल को समर्थन दिया। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद हांसी रोड स्थित सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन पीए दिलबाग सिंह को सौंपा। इस दौरान महिला सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी यूनियन नेता पुरुषोत्तम दानव ने बताया कि सरकार और कर्मचारियों के बीच दो दौर की बैठकों के बाद 17 मांगों पर सहमति बनी थी। 13 मई को सरकार के साथ समझौता हुआ था लेकिन उसे लागू नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते मांगें पूरी नहीं की गईं तो शहर में गंदगी और बढ़ेगी। कर्मचारियों ने चक्का जाम करने और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलग उठा फुटपाथ पर पड़ा कूड़ा, घुटने लगा लोगों का दम
पिछले 17 दिनों से शहर के मुख्य रास्तों और गली-मोहल्लों के नुक्कड़ पर लगे कूड़े के ढेर में अब लोग आग लगाने लगे हैं। इससे आबोहवा में जहरीला धुआं फैल रहा है और राहगीरों को परेशानी हो रही है। वैश्य स्कूल कृष्णा कॉलोनी मोड़, सर्कुलर रोड, वैश्य स्कूल के समीप, मानान पाना, अशोका रोड, बीटीएम चौक के समीप सहित शहर में करीब 65 जगहों पर कूड़ा प्वाइंट बन चुके हैं। इन स्थानों पर रोजाना कूड़ा बढ़ रहा है और कई जगह यह करीब आधी सड़क तक फैल चुका है जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।

फॉगिंग का शेड्यूल भी अब तक नहीं बना
बारिश और उमस के मौसम में मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। शहर के 31 वार्डों में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराना नगर परिषद की जिम्मेदारी है। नगर परिषद की करीब चार टीमें फॉगिंग के काम में लगाई जाती हैं। परिषद के पास चार से पांच फॉगिंग मशीनें हैं जिन्हें टिप्पर ऑटो में रखकर शहरी क्षेत्र में सुबह और शाम फॉगिंग कराई जाती है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण फॉगिंग का शेड्यूल भी अब तक नहीं बन पाया है। शहर में फैली गंदगी और मच्छरों के कारण लोगों की सेहत पर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।



नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से नगर परिषद के काफी काम लंबित हैं। इसमें शहर के 31 वार्डों में फॉगिंग भी शामिल है। कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद तीन से चार टीमें बनाकर शहर के 31 वार्डों में फॉगिंग का शेड्यूल बनाया जाएगा। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed