फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gang rape from woman

नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 26 Oct 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Sun, 26 Oct 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर एक प्रवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोलकाता की महिला को नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली से भिवानी लाया गया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सात युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को पुलिस ने कई जगह छापेमारी की।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 26 वर्षीय एक प्रवासी महिला मुंढाल चौकी पहुंची। महिला ने बताया कि वह कोलकाता के विधान नगर की रहने वाली है और दिल्ली में एक घर में काम करती थी। मुंढाल गांव का एक युवक उसे नौकरी का झांसा देकर दिल्ली से भिवानी ले आया। रात को उक्त युवक समेत सात युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह उनके कब्जे से निकलकर मुंढाल चौकी पहुंची।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाने के साथ ही सामान्य अस्पताल में महिला का मेडिकल भी करवाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अक्तूबर को भी हुई थी प्रवासी महिला शिकार
प्रवासी महिलाओं को नौकरी के बहाने लाकर वेश्यावृत्ति कराने का शहर में यह पहला मामला नहीं है। 11 अक्तूबर को भी इसी तरह का मामला विद्यानगर में सामने आया था। बंगाली महिला ने घरेलू कार्य के बहाने उसके साथ गलत काम करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके घर पहुंचा दिया लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की दलील थी कि महिला ने कोई लिखित शिकायत नहीं की। पिछले साल जैन चौक क्षेत्र में भी बंगाली महिला को तीन बार बेचा गया था। पिछले साल तोशाम क्षेत्र सेक्टर 13बीटीएम चौकी क्षेत्र में भी प्रवासी महिलाओं को खरीदकर लाने व वेश्यावृत्ति कराने के मामले सामने आए थे।


दिल्ली से चल रहा महिलाओं को बेचने का खेल
इसी माह घरेलू कार्य के बहाने लाई गई दो महिलाओं ने खुलासा किया कि दिल्ली में एक महिला उन्हें नौकरी के लिए भेजती है। उन्हें कहा जाता है कि अच्छी तनख्वाह देंगे और काम अच्छा लगा तो तनख्वाह बढ़ा देंगे। इससे साफ है कि प्रवासी महिलाओं का सारा खेल दिल्ली से चलता है। जहां देशभर से जरूरतमंद महिलाओं को काम के बहाने बेचा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed