फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   gang rape, 9th student, police case file

9वीं की छात्रा के साथ एक साल से कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म, सात पर केस दर्ज

Fri, 12 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
gang rape, 9th student, police case file
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा के एक गांव में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ एक साल से सात लोग सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। किशोरी के गर्भवती होने के बाद तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को इसका पता चला। इसके बाद बवानीखेड़ा पुलिस थाने में दी गई शिकायत में बताया गया कि किशोरी ढाई माह से गर्भवती है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता के पिता की शिकायत पर वीरवार को सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमें दो आरोपी पिता-पुत्र हैं।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस थाना में दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 16 साल की लड़की 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। उसके साथ उनके पड़ोस व गांव के ही कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। लड़की ने परिजनों को बताया कि पिछले एक साल से गांव के ही सात लोग उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म कर रहे हैं। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी इस संबंध में किसी को कुछ बताया तो उसे सिलिंडर से आग लगाकर जला देंगे और उसके दोनों भाइयों को मरवा देंगे। इस कारण वह चुप रही। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। अचानक ही किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां जांच के बाद उसके गर्भवती होने की पुष्टि हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि वारदात में उनका पड़ोसी दुकानदार, उसका बेटा व अन्य शामिल हैं। इनमें दो की उम्र तो 52-53 साल बताई जा रही है तो बाकी पांच आरोपियों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। पिता की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डीए, 506 और 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। मामला सामने आने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह भी बवानीखेड़ा थाना पहुंचे और इस संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

वर्जन-
किशोरी के साथ सात लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। किशोरी गर्भवती बताई गई है। पुलिस इस केस में सातों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार, एसएचओ थाना बवानीखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed