फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gaddi Khedi became the winner by defeating Siddipur in Kabaddi Mahakumbh

Bhiwani News: कबड्डी महाकुंभ में सिद्दीपुर को हराकर गद्दी खेड़ी बना विजेता

Wed, 19 Feb 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Gaddi Khedi became the winner by defeating Siddipur in Kabaddi Mahakumbh
गांव मुंढाल में आयोजित कबड्डी महाकुंभ में अति​थि को सम्मानित करते राहुल मुंढाल व अन्य। 
मुंढ़ाल। जिले के गांव मुंढाल में आयोजित कबड्डी महाकुंभ तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को हुए रोचक मुकाबलों में पाई ने गद्दी खेड़ी को हराया। सांगवान व गिरावड़ के बीच हुए मुकाबले में गिरावड़ विजेता रहा। वहीं सिद्दीपुर व गद्दी खेड़ी के बीच खेले गए मुकाबले में गद्दी खेड़ी विजेता रहा।
विज्ञापन

कबड्डी महाकुंभ के आयोजक राहुल मुंढाल ने बताया कि तीन दिन तक आयोजित खेल महाकुंभ में हरियाणा की ग्राम पंचायतों से 55 टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को खेल स्पर्धा के दौरान राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता आपसी भाईचारा बढ़ाती है। युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से इस तरह की स्पर्धा आयोजित की जाती हैं, ताकि युवा ज्यादा से ज्यादा खेलों से जुड़ सकें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को खेलों से जोड़ने का आह्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसा कार्य है जिसके माध्यम से छोटी उम्र में कामयाबी हासिल की जा सकती है। इसके साथ ही शरीर को भी फिट रखा जा सकता है। इस अवसर पर राहुल मुंढाल ने खेल महाकुंभ में पहुंचे सभी दर्शकों, खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed