फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Full enrollment of 415 in the District Council

जिला परिषद में 415 ने भरा नामांकन

Wed, 30 Dec 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 30 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Full enrollment of 415 in the District Council
भिवानी। जिला परिषद के 31 वार्डों के लिए 415 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन के अंतिम दिन 18 नए उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे और 115 ने फार्म चार-बी भरा। खास यह है कि सितंबर महीने में हुई नामांकन प्रक्रिया में 498 ने पर्चे दाखिल किए थे। इस संख्या में शैक्षणिक योग्यता पूरे न करने वाले 42 और 41 वे हैं, जिन्होंने किन्ही कारणों से अपनी दावेदारी दोबारा कंफर्म नहीं की। मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन एडीसी कार्यालय में दिनभर जबरदस्त गहमागहमी रही। अंतिम दिन सबसे ज्यादा 18 नए नामांकन और 115 ने चार-बी फार्म भरे।
विज्ञापन


अंतिम दिन रिकॉर्डतोड़ नामांकन
भिवानी। भिवानी खंड के पंच-सरपंच और ब्लाक समिति सदस्य के लिए अंतिम दिन रिकॉर्ड तोड़ नामांकन हुए। पंच पद के लिए मंगलवार को सर्वाधिक 74 महिला प्रत्याशी समेत 139 ने पर्चे दाखिल किए। सरपंच के लिए 75 ने नामांकन किया। इनमें 42 पुरुष व 33 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। चार-बी फार्म भरने वाले पंच-सरपंचों की संख्या 813 रही। ब्लाक समिति में मंगवार को 19 नए और 37 पुरानों ने अपनी दावेदारी पेश की। ब्लाक समिति में अंतिम दिन फार्म भरने 19 पुरुष व आठ महिलाएं पहुंची।
विज्ञापन

--
पंचायत समिति के 28 वार्डो में 223 ने भरा नामांकन
बाढड़ा। पंचायत चुनाव 2015 के प्रथम चरण के चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन कार्य में 65 गांवों वाली बाढड़ा पंचायत समिति के 28 वार्डों पर पहली बार 223 नामांकन पत्र जमा किए हैं। सामान्य वर्ग के लिए तय सीटों पर ज्यादा चेहरे तो महिला व अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर कम लोगों ने भागीदारी की है। पहले से भरे गए 207 नामांकन पत्रों में से 57 भावी प्रत्याशियों ने दोबारा एनओसी प्रमाणपत्र जमा न करवाने पर अब केवल 166 प्रत्याशी व्यक्ति मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड निर्वाचन अधिकारी डीआरओ बलवान सिंह व एआरओ तहसीलदार सूरजभान की अध्यक्षता में 23 दिसंबर से 29 दिसबर के निश्चित समयावधि में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में खंड के 28 वार्डों पर पहली बार 223 की संख्या में भावी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं।  इनमें से सितंबर माह में लिए गए 207 नामांकन पत्रों समेत 223 भावी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करवाए। इनमें से 57 आवेदकों द्वारा शर्ते पूरी नहीं करने पर उनके आवेदन पत्र निरस्त हो गए वहीं अभी तक 166 भावी प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

आधे पार्षद नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
स्थानीय निकाय चुनाव में शैक्षणिक योग्यता के नए मापदंड तय होने के बाद अब लगभग आधे वर्तमान पार्षदा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। सरकार ने नगर परिषद चुनाव के लिए 10वीं कक्षा की अनिवार्यता रखी और 40 से 50 फीसदी पार्षद इन शर्तों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।
पंचायत चुनाव के बाद अब नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की शर्त रखी गई है। शर्तें पंचायती चुनाव की तरह ही सामान्य वर्ग के लिए मैट्रिक, अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आठवीं, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए पांचवीं तय की गई। साथ ही बिजली विभाग, बैंकों के डिफाल्टरों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई।
नई शर्तों के बाद चर्चाएं शुरू हो गई है। सबसे पहले हिसाब लगाया गया है कि वर्तमान 31 पार्षदों में से कितने नई शर्तों को पूरा नहीं कर पाएंगे। 40-50 फीसदी पार्षद शैक्षणिक योग्यता पर खरे नहीं उतर रहे।
--
महिला पार्षदों पर ज्यादा असर
इनमें अधिकतर महिला पार्षद हैं। नगर पषिद में फिलहाल 14 महिला पार्षद है। तीन-चार को छोड़ बाकी सभी अनपढ़ है। ऐसे में उनके सहारे अपनी चला रहे उनके पतियों, बेटों को इन शर्तों के बाद झटका लगा है।

--
वर्जन:::
शैक्षणिक योग्यता की शर्त गलत है। पंचायती चुनाव या निगम चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव में शैक्षणिक योग्यता लागू करनी चाहिए।
विजय पंचगावा, पार्षद व पूर्व चेयरमैन
--
वर्जन::
शैक्षणिक योग्यता की शर्त वर्तमान परिवेश को देखते हुए अहम है। पढ़ा-लिखा व्यक्ति बेहतर निर्णय ले सकता है और उससे कोई गलत कागजात पर अंगूठा भी नहीं लगवा सकता।
भवानी प्रताप, चेयरमैन
नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed