फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fuel and fire broke out in 132 KV sub station premises of industrial sector in Khariyawas.

Bhiwani News: खारियावास में ईंधन तो औद्योगिक सेक्टर के 132 केवी सब स्टेशन परिसर में लगी आग

Tue, 21 May 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 May 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fuel and fire broke out in 132 KV sub station premises of industrial sector in Khariyawas.
भिवानी। सूर्य की तपिश असहनीय होती जा रही है। ऐसे में आग लगने की घटनाओं से भी बेतहाशा प्रदूषण बढ़ रहा है। गर्मी के साथ एक्यूआई में इजाफा हो रहा है। रविवार रात साढ़े आठ बजे शहर के औद्योगिक सेक्टर स्थित 132 केवी पावर सब स्टेशन परिसर के अंदर अचानक आग लग गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर समय रहते काबू पाया। आग वहां फैले पत्तों व झाड़ियों में लगी थी। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बिजली उपकरण बच गए। अगर जरा सी देरी होती तो पावर सब स्टेशन में बड़ा हादसा हो सकता था। आग से एक एच पोल भी चपेट में आ गया, मगर इसमें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इसी तरह सोमवार दोपहर को गांव खारियावास के ईंधन में आग लग गई। इस पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। ईंधन की आग इतनी ज्यादा थी कि कई बिटोड़े इसकी चपेट में आ गए और दूर तक धुआं फैल गया। आसपास के लोगों में भी आग से हड़बड़ी मच गई।
विज्ञापन

वहीं ईंधन जलने से कई ग्रामीणों को भी काफी नुकसान हुआ। इसी तरह आग की तीसरी घटना सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे शहर के बावड़ीगेट क्षेत्र स्थित एक खाली प्लाट में कूड़े में आग की सामने आई। जहां दमकल की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कूड़े से उठने वाला धुआं काफी दूर तक फैला, जिससे आसपास के लोगों का भी दम घुटने लगा। अत्यधिक गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं, जिससे जिले का एक्यूआई भी 184 तक पहुंच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed