फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   From today shops other than essential commodities will open till 7 o'clock

आज से आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य दुकानें सात बजे तक खुलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
From today shops other than essential commodities will open till 7 o'clock
22 फोटो सराय चौपटा बाजार में जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना के केस बढ़ने और तीसरी लहर के खतरे को भांपते हुए नगर व्यापार मंडल पहले ही अलर्ट हो गया है। बिना सरकार या प्रशासन के आदेश के नगर व्यापार मंडल ने अपने स्तर पर सात बजे तक ही बाजार खोलने का निर्णय लिया है। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही सात बजे के बाद खुलेंगी। यह निर्णय नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त के साथ हुई बैठकों के बाद लिया है और शुक्रवार से इसे लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते कोरोना केस और तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए उपायुक्त आरएस ढिल्लो के साथ दो दिन पूर्व नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें बाजारों में उमड़ती भीड़ और कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को लेकर विचार विमर्श हुआ। साथ ही बाजार खोलने और बंद करने के समय पर भी विचार विमर्श किया गया, ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। इसी मामले में बुधवार को नगर व्यापार मंडल से जुड़ी विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल से हुई। जिसमें आवश्यक वस्तुओं को छोड़ बाकी बाजार सात बजे बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसी मसले को लेकर वीरवार को नगर व्यापार मंडल प्रधान भानुप्रकाश के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त आरएस ढिल्लो से मिला और सात बजे बाजार बंद करने का सहमति पत्र सौंपा। इसमें स्पष्ट किया कि आवश्यक वस्तुओं को छोड़ बाकी बाजार, दुकानें सात बजे तक बंद कर दी जाएंगी। इस मौके पर दादरी गेट मार्केट एसोसिएशन प्रधान राज कुमार यादव, घंटाघर मार्केट प्रधान अतुल रोहिला, हांसी गेट मार्केट प्रधान प्रेम धमीजा, रोहतक गेट मार्केट एसोसिएशन प्रधान राकेश गौड़, सराफा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विजय किशन धारेडूवाला, स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी विनोद छपारिया, कपड़ा बाजार मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण नारंग, बर्तन बाजार से प्रधान राजरत्न कसेरा, सराय चौपटा मार्केट से रितेश मित्तल, जैन चौक लाल मस्जिद मार्केट से प्रधान प्रदीप सोनी, बिचला बाजार मार्केट से सचिव सुरेंद्र जिंदल, फर्नीचर एसोसिएशन गंगाबिशन जांगड़ा, चिड़ियाघर मोड़ मार्केट एसोसिएशन अमित कुमार, महम गेट स जयंत सिंगला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं को लेकर संशय
आवश्यक वस्तुओं में दवा स्टोर, किराना, दूध, फल-सब्जियां आते हैं। अब कौन-कौन सी दुकानें सात बजे के बाद तक खुली रखी जाएं, इस पर संशय बना है। इसे लेकर नगर व्यापार मंडल ने उपायुक्त के समक्ष बात रखी कि इस बारे में स्थिति स्पष्ट की जाए। होटल, ढाबों पर सात बजे के बाद पैकिंग खाद्य सामग्री देने का विकल्प रखा जा सकता है।
विरोध भी हुआ शुरू
नगर व्यापार मंडल के इस निर्णय का विरोध भी शुरू हो गया है। कुछ दुकानदारों और व्यापारी नेताओं का मानना है कि इससे तो व्यवस्था बिगड़ भी सकती है। अब पूरा दिन बाजार खुलने से ग्राहक अपनी मर्जी के समय से बाजार में आता है और भीड़ कम रहती है। अगर बंद करने का समय निर्धारित कर दिया जाएगा तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ेगी। जिससे कोरोना संक्रमण थमने की बजाए और ज्यादा फैलेगा।

हम प्रशासन के साथ
कोरोना महामारी में दुकानदार, व्यापारी जिला प्रशासन के साथ है। कोरोना के खतरे को भांपते हुए नगर व्यापार मंडल, विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने निर्णय लिया है कि आवश्यक वस्तुओं को छोड़ अन्य बाजार व वस्तुओं की दुकानें शाम सात बजे तक ही खोली जाएंगी। उपायुक्त स्वयं तय करेंगे कि आवश्यक वस्तुओं में क्या-क्या आएगा। शुक्रवार से इसे लागू किया जाएगा। सभी से सहयोग की उम्मीद है।
भानुप्रकाश, अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed