फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   From Ninan to Loharu Road, 11 km of road will be strengthened

निनान से लेकर लोहारू रोड तक 11 किलोमीटर सड़क की होगी स्ट्रेथनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
From Ninan to Loharu Road, 11 km of road will be strengthened
नेशनल हाईवे की खस्ताहाल सड़क से गुजरते राहगीर। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। अब रोहतक रोड के गांव निनान से लेकर लोहारू रोड की भिवानी-घघर ड्रेन तक करीब 11 किलोमीटर की सड़क पर स्ट्रेथनिंग (नई तारकोल की लेयर) होगी। वहीं अग्रसेन चौक से लोहारू रेलवे ओवरब्रिज तक करीब चार किलोमीटर दायरे में नई सीसी पैटर्न पर सड़क बनेगी।
एनएचएआई अधिकारियों ने केंद्रीय सड़क मंत्रालय को डीपीआर भेजी है। जिस पर बजट मंजूर होते ही काम शुरू होगा। साल भर से जनप्रतिनिधि और अधिकारी प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने में जुटे हुए थे। इतना ही नहीं नया बस स्टैंड से अग्रसेन चौक तक 6 लेन का प्लान भी अब खटाई में पड़ गया है। यह मार्ग अब फोरलेन ही रहेगा, लेकिन स्ट्रेथनिंग के जरिये सड़क में बने गड्ढे जरूर भरे जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई के अंतर्गत गांव निनान से लेकर नया बस स्टैंड और अग्रसेन चौक तक सड़क की स्ट्रेथनिंग होगी। इसके बाद लोहारू रेलवे ओवरब्रिज नई अनाज मंडी गेट से लोहारू रोड के भिवानी घग्गर ड्रेन तक तारकोल की सड़क पर स्ट्रेथनिंग कराई जाएगी, जबकि अग्रसेन चौक से बावड़ीगेट, दादरी गेट, हनुमान गेट, हालुवास गेट होते हुए लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज तक करीब चार किलोमीटर दायरे की सड़क को सीसी पैटर्न पर बनाया जाएगा। हालांकि नई सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ेगी, लेकिन पानी के संपर्क में आने से बार बार टूट रही सड़क सीसी पैटर्न पर बनने के बाद इसमें गहरे गड्ढों से जरूर निजात मिल सकती है। वहीं नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर भी इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। 11 किलोमीटर हाईवे के दायरे में चार किलोमीटर सीसी पैटर्न और सात किलोमीटर तारकोल की सड़क पर स्ट्रेथनिंग होगी, जिसके बाद हाईवे का यह हिस्सा चकाचक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के साथ शहरी आबादी को भी मिलेगा फायदा
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर नई सड़क बनने के बाद पंजाब, हिमाचल, दिल्ली से हरियाणा होते हुए मुंबई व महाराष्ट्र तक जाने वाले भारी वाहनों को भी इसका फायदा मिलेगा। वहीं शहरी आबादी के लिए भी आवागमन आसान होगा। क्योंकि नेशनल हाईवे का यह हिस्सा शहर की घनी आबादी के बीच से होकर जाता है। हाईवे की सड़क खस्ताहाल होने के कारण शहरवासियों को भी दिक्कत हो रही है। वहीं भारी वाहनों के लिए भी दस मिनट का सफर आधा घंटे का हो गया है। रोजाना ही हाईवे के इस हिस्से पर 40 हजार वाहनों का आवागमन होता है। हाईवे के इस हिस्से में शहर की 45 से अधिक कॉलोनियां भी जुड़ी हैं।
6 लेन को नहीं मिली मंजूरी, अब फोरलेन से चलाना होगा काम
केंद्रीय सड़क मंत्रालय को भेजे गए मसौदे में एनएच अधिकारियों ने शहर के अग्रसेन चौक से नया बस स्टैंड हुंडई शोरूम तक की सड़क को 6 लेन बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे केंद्रीय सड़क मंत्रालय ने मंजूरी नहीं दी। इस मसौदे को मंजूरी नहीं मिलने के बाद अब इस मार्ग को फोरलेन ही रखा जाएगा, जबकि फोरलेन मार्ग पर स्ट्रेथनिंग का ही काम होगा। हाईवे के इस हिस्से को 6 लेन बनाने की राह में सड़क के दोनों तरफ अवैध कब्जे भी आड़े आ रहे हैं, क्योंकि वर्षों से लोगों ने यहां कब्जे जमा रखे हैं।

दिसंबर के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से केंद्रीय सड़क मंत्रालय के समक्ष निनान से लोहारू रोड के भिवानी-घग्गर ड्रेन तक स्ट्रेथनिंग के कार्य के लिए डीपीआर भेजी हुई है। जिसमें कुछ हिस्सा सीसी पैटर्न पर भी बनाया जाना है। बजट को मंजूरी मिलने के बाद जल्द से जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा। हमें उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक यह कार्य सिरे चढ़ जाएगा।
- राहुल चहल, कार्यकारी अभियंता, एनएच अथॉरिटी रोहतक मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed