{"_id":"624752c6d853c761fe74a770","slug":"from-monday-the-entire-city-will-get-regular-drinking-water-supply-bhiwani-news-hsr6280771187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से पूरे शहर को मिलेगी नियमित पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से पूरे शहर को मिलेगी नियमित पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
हांसी रोड स्थित जूई नहर में पहुंचा पानी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। गंभीर जलसंकट के दौर से गुजर रहे पूरे शहर में सोमवार से पानी की नियमित सप्लाई होगी। वीरवार देर रात को जूई, मिताथल और सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी आ गया। शुरुआत में नहरों में पानी के साथ भारी मात्रा में गाद भी आ रही है, नहरी पानी साफ होने के बाद ही जलघर के टैंकों को भरने का काम शुरू किया जाएगा। पिछले एक पखवाड़े से एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति शहर में हो रही है।
मोहला हेड से वीरवार शाम चार बजे पानी छोड़ा गया था, जो देर रात को जिले की नहरों में पहुंचा। शुक्रवार सुबह नहरों से पब्लिक हेल्थ विभाग के चैनलों में भी पानी पहुंच गया। मगर फिलहाल टैंकों को भरने का काम शुरू नहीं किया है, क्योंकि नहरों में आए पानी के साथ काफी गाद आ रही है। अगर इस पानी से टैंक भरे गए तो फिर घरों के अंदर पहुंचने वाले पानी का टेस्ट भी बदल जाएगा। इस पानी को क्लोरिनेशन के बाद भी पूरी तरह से स्वच्छ करना मुश्किल होगा। इसी लिहाज से पब्लिक हेल्थ अधिकारियों ने गादयुक्त पानी से टैंकों को भरने से मना कर दिया। शनिवार दोपहर बाद से टैंकों को भरे जाने का काम शुरू होगा, तब तक नहर में पानी के साथ आई मिट्टी भी कम हो जाएगी।
यह है नहरों में पानी की स्थिति
नहर पानी आया पानी की जरूरत
जूई फीडर 999 क्यूसेक 850 क्यूसेक
मिताथल फीडर 404 क्यूसेक 380 क्यूसेक
सुंदर ब्रांच 1075 क्यूसेक 950 क्यूसेक
15 अप्रैल तक मिलेगा जलघर के टैंकों को पानी
सिंचाई विभाग के शेडयूल के हिसाब से 31 मार्च की रात को पानी सुंदर ग्र्रुप की नहरों में पहुंच गया। सुंदर में सात अप्रैल तक पानी प्रथम चरण में पानी चलेगा। इसके बाद आठ अप्रैल से द्वितीय चरण में बुटाना ग्रुप में पानी आ जाएगा। इस ग्रुप से भी जलघर के टैंकों को पानी मिलता रहेगा। यानी 15 अप्रैल तक जलघर के टैंकों को नहरी पानी की आपूर्ति मिलती रहेगी।
विज्ञापन
मांग से अधिक मिला पानी
सुंदर, जूई और मिताथल में मांग से अधिक नहरी पानी मिला है। टेल हेड पर लगने वाले गांवों के जलघरों तक भी पानी की पर्याप्त आपूर्ति दी जाएगी। हमने पहले से ही इंडेंट में ज्यादा पानी मांगा था। उससे भी अधिक पानी नहरों में फिलहाल चल रहा है, ये गर्मी में बड़ी राहत की बात है।
-राहुल शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जूई वाटर सर्विसेज, भिवानी सर्कल सिंचाई विभाग।
सोमवार से रोजाना होगी आपूर्ति
फिलहाल नहरों में जो पानी है, उसमें मिट्टी ज्यादा है। इस वजह से उसे सीधे टैंकों में भरना संभव नहीं है। जैसे ही नहरी पानी में मिट्टी का स्तर कम होगा, उसी हिसाब से टैंकों के चैनल खोल दिए जाएंगे। सोमवार से पूरे शहर में पानी की राशनिंग खत्म कर दी जाएगी और रोजाना नियमित आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
-प्रवीन जांगड़ा, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा पब्लिक हेल्थ विभाग।