Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Free in government hospital, patients of private hospitals will have to pay 1100 rupees for one blood unit

खास खबर: सरकारी अस्पताल में फ्री तो निजी अस्पतालों के मरीजों को देने होगें, एक ब्लड यूनिट के 1100 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Free in government hospital, patients of private hospitals will have to pay 1100 rupees for one blood unit
भिवानी। अब निजी अस्पताल में दाखिल मरीजों पर उपचार का खर्च बढ़ने जा रहा है। इसमें उन मरीजों को अधिक रुपये अदा करने पड़ेंगे, जिन्हें रक्त की जरूरत है। दरअसल हरियाणा स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल ने ब्लड कंपोनेंट की नई रेट लिस्ट जारी की है। पहले होल ब्लड की एक यूनिट 1050 रुपये की मिलती थी, जबकि अब इसके लिए 1100 रुपये देने लगेंगे। इसी तरह ब्लड के अन्य कंपोनेंट के लिए भी अधिक रुपये लगेंगे।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल सहित जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में दाखिला मरीजों को होल ब्लड, पैक्ड रेड सेल्स, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा व प्लेटलेट्स कंसट्रेटर की सुविधा निशुल्क मिलेगी। जबकि निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए उक्त सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रेट तय किए हैं।
विज्ञापन

----------
ये रहेंगे ब्लड यूनिट के नए रेट
रक्त यूनिट रेट
होल ब्लड 1100 रुपये
पैक्ड रेड सेल्स 1100 रुपये
ब्लड कंपोनेंट 1100 रुपये
सरप्लस प्लाज्मा 1600 रुपये
प्लेटलेट्स एफेरेसिस 8500 रुपये
फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा 300 रुपये
प्लेटलेट्स कॉन्सट्रेट 300 रुपये
क्रायोप्रेसिपिटेट 200 रुपये
---------
कंपोनेंट सेपरेटर मशीन शुरू होने से मिल रहा मरीजों को फायदा
ब्लड बैंक में कंपोनेंट सेपरेटर मशीन शुरू कर दी है। मानव के रक्त में प्लाज्मा, प्लेटलेट्स व पैक्ट रेड ब्लड सेल्स, सीरम, आरबीसी नाम के कंपोनेंट होतेे है। जिनसे खून की एक यूनिट से तीन रोगियों की जान बचाई जा सकती है। अब तक नागरिक अस्पताल सिर्फ वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ही कार्य कर रहा था यानी किसी मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत है तो उसे फ्रेश ब्लड दे दिया जाता। अन्य केसों जैसे प्लाज्मा, रेड ब्लड सेल्स, सीरम, आरबीसी की जरूरत पर भी पूरा ब्लड ही चढ़ाया जाता। अब जरूरत वाले कंपोनेंट ही मरीजों को चढ़ाए जाएंगे। बता दें थैलेसीमिया के मरीजों को पीआरबीसी व आरबीसी, डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स, बर्न के मरीजों को प्लाज्मा व एफएफपी और एचआईवी के मरीजों को डब्ल्यूबीसी की जरूरत पड़ती है। इस मशीन के आने के बाद मरीज को पूरी यूनिट खून चढ़ाने के बजाय आवश्यक तत्व ही चढाएं जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ब्लड सेंटर में उपलब्ध ब्लड यूनिट की संख्या
ब्लड समूह संख्या
ग्रुप ए 04
ग्रुप बी 06
ग्रुप एबी 02
ग्रुप ओ 03
पीआरबीसी 95
एफएफपी 288
पीएलटी 44
नोट: ये यूनिट 18 अगस्त की तक है।
-----------
सरकार की ओर से ब्लड कंपोनेंट की नई रेट लिस्ट जारी की है, जिसके अनुसार ही मरीजों को ब्लड यूनिट उपलब्ध करवाई जा रही है। मरीजों से टेस्ट व अन्य सुविधाओं के रुपये लिए जाते हैं, इसमें ब्लड का कोई चार्ज नहीं है। इसके अलावा जिला नागरिक अस्पताल में ही रक्त के सभी कंपोनेंट की सुविधा मिल रही। मरीज को ब्लड के जिस कंपोनेंट की जरूरत होगी, वो ही दिया जा सकेगा न की पूरा ही ब्लड दिया जाए। इसके लिए ब्लड बैंक में कंपोनेंट सेपरेटर मशीन शुरू कर दी है।

- डॉ. मोनिका सांगवान, इंचार्ज, ब्लड सेंटर, जिला नागरिक अस्पताल।
-------
मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधाएं लेने के लिए ब्लड सेंटर में ब्लड सेपरेटर मशीन शुरू की है। इसके साथ ही जिला नागरिक अस्पताल के अलावा सभी सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीजों को निशुल्क ब्लड उपलब्ध करवाया जाता है। रक्तदाताओं से अपील है कि समय-समय पर रक्तदान करें, ताकि जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त मिल सकें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed