फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fraud with school director

Bhiwani News: खुद को पुलिस अधिकारी बताकर निजी स्कूल संचालक से की 13 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
fraud with school director
खुद को पुलिस अधिकारी बताकर निजी स्कूल संचालक से की 13 लाख की ठगी
विज्ञापन

- अवैध कंटेनर पकड़े जाने पर दिया था हिस्सेदार बनने का झांसा, धोखाधड़ी का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर निजी स्कूल संचालक से 13 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव घुसकानी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसका गांव में रेड रोज सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। उसके पास फरवरी 2024 में बिजेंद्र नामक व्यक्ति ने खुद को पुलिस विभाग में एसएचओ बताया था। उसने उसके स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली थी कि उसके स्कूल में कितने बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इसके बाद उसकी दो चार बार फोन पर भी बात हुई थी।
विज्ञापन

उसने बताया था कि उसका डीएसपी पद पर पदोन्नतति हो गई है। उसने रेवाड़ी और गुरुग्राम के बीच एक घरेलू सामान से भरा हुआ अवैध कंटेनर पकड़ा है। उस सामान को वह अपनी सुपरदारी पर छुड़वा रहा है। इसमें उसे भी हिस्सेदार बनाना चाहता है। उसके कहने पर उसने आरोपी के खाते में 13 लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद उसका फोन भी बंद आने लगा। उसे बाद में पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed