{"_id":"663bdaa0d45b7e6dd8080f04","slug":"fraud-of-rs-160-crore-in-the-name-of-liquor-dealership-in-haryana-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117135-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हरियाणा में शराब की डीलरशिप के नाम पर की 1.60 करोड़ रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हरियाणा में शराब की डीलरशिप के नाम पर की 1.60 करोड़ रुपये की ठगी
Thu, 09 May 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 09 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा में शराब बिक्री की डीलरशिप लेने के लिए दो लोगों से एक करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में कंपनी के डॉयरेक्टर सहित आठ नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में लोहारू अनाज मंडी क्षेत्र निवासी पवन डालमिया व गांव पहाड़ी निवासी राजकुमार ने बताया कि गत 11 अप्रैल 2023 को एक एग्रीमेंट हरियाणा राज्य में शराब की डीलरशिप को लेकर कंपनी से किया था। इसमें सभी शर्ताें को पूरा करते हुए कुल 1.60 करोड़ रुपये कंपनी में जमा कराए गए थे। इसमें से छह लाख रुपये कंपनी के बैंक खाता और बाकी रकम आरटीजीएस के माध्यम से कंपनी में जमा कराई गई थी। इस एग्रीमेंट में जितेंद्र कौशिक बिचौलिया था। दो खाली चेक भी एग्रीमेंट बाबत अपने पास रखे थे। इसका गलत इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने अमानत में खयानत करते हुए अपनी फर्म में ट्रांसफर कर दिए।
इस संबंध में भी आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस में शिकायत दी गई थी। इसके बाद 40 लाख रुपये एक्साइज फीस जमा कराकर एक सप्ताह में उनका काम कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद शिकायत वापस ले ली गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें न तो कंपनी की डीलरशिप मिली न ही उनका पैसा वापस हुआ। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने आरोपी हितेंद्र रोतेला, जयंती रोतेला, नवीन रोतेला, राजन, संजीव, विपिन शर्मा, हरिओम, जितेंद्र कौशिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।