फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud of Rs 10 and a half lakh by pretending to double Rs.

रुपये दोगुने करने का झांसा देकर की साढ़े 10 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 10 and a half lakh by pretending to double Rs.
भिवानी। रुपये दोगुने किए जाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से साढ़े 10 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी संदीप भारद्वाज ने बताया कि आठ नवंबर को तिगड़ाना वासी गोविंद उसके पास आया था। उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे। गोविंद उससे काम के लिए तीन लाख रुपये लेकर गया था। इसके बाद 11 नवंबर को फिर से गोविंद उन तीनों लोगों के साथ उसके पास आया और उसे अपने रुपये दोगुने करने का झांसा दिया। जिसके बाद आरोपी उससे साढ़े सात लाख रुपये और ले गए। पीड़ित का आरोप है कि उसे झांसे में लेकर आरोपियों ने उससे साढ़े दस लाख रुपये हड़प लिए और फिर उसे धमकी देने लगे। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी गोविंद सहित तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed