फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud in the name of clerk's job, accused arrested

Bhiwani News: क्लर्क की नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of clerk's job, accused arrested
भिवानी। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेंद्र निवासी बडाउ थाना खेतड़ी जिला झुंझुनू राजस्थान का रहनेवाला है।
विज्ञापन

राहुल निवासी भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुलदीप व अर्जुन से भिवानी से दोस्ती थी। कुलदीप और अर्जुन ने बताया कि उनके साथी सुरेंद्र व अतुल हैं। जो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में युवकों को नौकरी लगवाते हैं। इसके बाद आरोपियों द्वारा उससे नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 10 लाख रुपये लिए थे। इसके बदले में आरोपियों ने उसे फर्जी आई कार्ड, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व फर्जी पे स्लिप दी गई थी। इसके बाद उसकी ज्वाइनिंग नहीं हुई थी। उसके साथ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी की गई थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र के उप निरीक्षक वेद सिंह ने नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी सुरेंद्र को हमीरवास चूरू से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed