फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fraud

धोखाधड़ी ः ईपीएफ जमा न करने पर हिसार की सिक्योरिटी एजेंसी पर केस

Sat, 09 Jan 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
fraud
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में सेवाएं देने वाली हिसार की निजी सुरक्षा कंपनी ने तीन साल से अपने कर्मचारियों का भविष्य निधि अंशदान नहीं जमा किया। कर्मचारियों द्वारा शिकायत करने पर शिक्षा बोर्ड के अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद सिविल लाइंस थाने में हिसार की दुर्गा सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। हालांकि कितने कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी हुई। इसकी निश्चित संख्या की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सहायक सचिव ने बताया कि हिसार के डाबडा चौक स्थित दुर्गा सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय है। जिसके माध्यम से शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में माली, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, ड्राइवर, प्लम्बर की नियुक्ति की थी। इनका अगस्त 2014 से जून 2017 तक ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया। कंपनी ने श्रमिकों का लगातार तीन सालों तक ईपीएफ राशि का भुगतान नहीं किया। जबकि उनके वेतन से ये राशि लगातार काटी जाती रही। इस संबंध में शिक्षा बोर्ड अधिकारियों द्वारा श्रमिकों की शिकायतों पर मामले की जांच भी कराई गई थी। सीए की जांच रिपोर्ट में भी कंपनी का ईपीएफ घोटाला उजागर हो गया था। इस संबंध में शिक्षा बोर्ड के सहायक सचिव ने मामले की शिकायत एसपी को पत्र के माध्यम से दी। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस थाना में हिसार की सिक्योरिटी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय से प्राप्त शिकायत के आधार पर हिसार के डाबडा चौक स्थित दुर्गा सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 15-20 कर्मचारियों की सूची हमें दी गई है बाकी जांच की जाएगी कि कितने कर्मचारियों का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यनारायण, जांच अधिकारी, एएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed