{"_id":"6a4d5825e40ed2e15a0a4ac1","slug":"fourth-accused-nabbed-in-1626-lakh-cyber-fraud-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153582-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 16.26 लाख की साइबर ठगी के मामले में चौथा आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 16.26 लाख की साइबर ठगी के मामले में चौथा आरोपी दबोचा
विज्ञापन
भिवानी। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक वृद्ध व्यक्ति से 16.26 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने सोमवार को चौथे आरोपी अनिल कुमार निवासी गांव किशनगढ़, जिला जयपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जयपुर जेल भेज दिया गया।
मामले के जांच अधिकारी रफीक ने बताया कि भिवानी के महम रोड निवासी एक वृद्ध व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने स्वयं को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ मुंबई में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है और उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर पूछताछ की जाएगी।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने वृद्ध को डराकर उनके बैंक खातों और संपत्ति संबंधी जानकारी हासिल कर ली तथा उनसे 16.26 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे 40 लाख रुपये की और मांग की। इस पर पीड़ित ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। थाना साइबर क्राइम के जांच अधिकारी रफीक ने सोमवार को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।