फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fourth accused arrested in illegal arms possession and illegal arms supply case

Bhiwani News: अवैध हथियार रखने व अवैध हथियार सप्लाई मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in illegal arms possession and illegal arms supply case
भिवानी। भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने जिले में अवैध हथियार रखने व अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड लिया है। भिवानी सीआईए द्वितीय के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने जिले में अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने के मामले में चौथा आरोपी को गांव नकीपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की पहचान सोमवीर उर्फ सोमा वासी गूगलवा चुरु राजस्थान के रूप में की है। ज्ञात होगा कि 27 दिसंबर को सीआईए द्वितीय के निरीक्षक रवींद्र कुमार ने गांव नकीपुर के एक घर में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया था। पुलिस ने तीन आरोपी सुनील कुमार वासी नकीपुर, संदीप उर्फ लाला सिंघानी, आशीष उर्फ दिनेश वासी सिंघानी के रूप में की थी। आरोपियों से दस मैगजीन, सात पिस्तौल और एक कारबाइन सहित कुल 17 अवैध पिस्तौल, एक कार्बाइन व आठ अतिरिक्त मैगजीन व 53 कारतूस बरामद किए थे। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से अवैध हथियार लाने के संबंध में जानकारी भी जुटाएगी। वहीं इस मामले में तीन आरोपी पहले ही पांच दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वार्ड, ग्राम प्रहरी तैनात किए गए हैं। जिससे पुलिस के आमजन से समन्वय स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed