फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fourth accused arrested for snatching money by showing pistol

पिस्घल प्वाइंट पर रुपये छीनने का चौथा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested for snatching money by showing pistol
भिवानी। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने ढाबा संचालक से पिस्टल दिखाकर रुपये छीनने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांव सुई वासी विनय ने बवानी खेड़ा पुलिस को एक शिकायत दी थी। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि सुई रेलवे स्टेशन रोड पर ढाबा किया हुआ है। ढाबे पर कुछ शरारती तत्व के व्यक्ति खाना खाने आते हैं और खाना खाने के बाद पैसे देकर नहीं जाते, पैसे देने के नाम पर खुद को फैक्चर गैंग के सदस्य बताते हैं। 19 जनवरी को शाम को भी पहले दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए उसके बाद अन्य व्यक्ति ढाबे पर खाना खाने के लिए आए और खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर सभी ने ढाबा संचालक व उसके कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पिस्टल दिखाकर ढाबे के गल्ले से रुपये निकाल कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इसी मामले में सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक सतीश कुमार ने ढाबा संचालक के साथ मारपीट करने व पिस्टल प्वाइंट पर रुपये छीनने के मामले में चौथे आरोपी को न्यायालय द्वारा प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुधित वासी रामपुरा बलियाली के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे डंडा बरामद किया है। जांच इकाई के द्वारा केस में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed