फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fourteen cases of cheating were detected in the Class 10 Hindi exam, and four supervisors were relieved of their duties for negligence.

Bhiwani News: दसवीं की हिंदी परीक्षा में 14 नकल के मामले पकड़े, ड्यूटी में कोताही पर चार पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fourteen cases of cheating were detected in the Class 10 Hindi exam, and four supervisors were relieved of their duties for negligence.
कुरूक्षेत्र के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण    करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ  पवन कुमार।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार को आयोजित दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में 14 नकल के मामले पकड़े गए। ड्यूटी में कोताही बरतने पर चार पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया जबकि जींद जिले के झामोला परीक्षा केंद्र में एक सेवादार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय हिंदी एवं डीएलएड प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षा के दौरान कुल 14 नकल के मामले दर्ज किए गए। चार पर्यवेक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र पीएसपीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झामोला (जींद) में सेवादार के मोबाइल में शनिवार की हिंदी परीक्षा की डी-कोड की उत्तर कुंजी पाए जाने पर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। शनिवार को 1371 परीक्षा केंद्रों पर संचालित सेकेंडरी हिंदी एवं डीएलएड प्रथम वर्ष री-अपीयर विषय की परीक्षा में 2,87,881 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने स्वयं कुरुक्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके उड़नदस्ते ने झज्जर के उपमंडल बेरी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जांच की जहां राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी-03 में नकल के तीन मामले दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ते ने जींद के पीएसपीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झामोला केंद्र पर छापेमारी की जहां अनियमितताएं पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान केंद्र अधीक्षक की मेज पर मोबाइल मिला जिसमें हिंदी परीक्षा की डी-कोड की उत्तर कुंजी पाई गई। जांच में मोबाइल विद्यालय के सेवादार सुरेंद्र का पाया गया। केंद्र अधीक्षक द्वारा सेवादार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। प्रदेशभर में गठित अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 11 अन्य मामले दर्ज किए।

ये पर्यवेक्षक हुए कार्यभार मुक्त
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम शाहबाद ने परीक्षा केंद्र सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बबैन-01 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक धर्मवीर (जेबीटी) को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया। इसके अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक एसएमआर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घोड़ी (पलवल) द्वारा पर्यवेक्षक महीपाल (जेबीटी), सुनील कुमार (कला अध्यापक) एवं धनीराम (जेबीटी) को उसी गांव का निवासी होने के कारण ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया।

2 मार्च को होगी 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र की परीक्षा
आगामी 2 मार्च को 1162 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं शैक्षिक, मुक्त विद्यालय की भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र तथा डीएलएड द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) विषय की परीक्षा आयोजित होगी जिसमें 88,426 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि इन परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से प्रतिदिन की अनुपस्थिति और यूएमसी रिपोर्ट ऑनलाइन भेजना सुनिश्चित करें।



बच्चों, उनके अभिभावकों व अन्य नाते-रिश्तेदारों को यह नहीं भूलना चाहिए कि आज प्रतियोगिता का युग है और ऐसे समय में समाज में अपना स्थान बनाने के लिए योग्यता का होना परम आवश्यक है। इसमें नकल काम नहीं करेगी, अकल ही असल मायने में लाभकारी रहेगी। सभी से अपील है कि वे अपने बच्चों को सद्मार्ग पर चलना सिखाएं। समाज में यह संदेश जाना चाहिए कि किसी भी सूरत में नकल नहीं होने दी जाएगी। परीक्षा की शुचिता भंग करने वालों को सजा दी जाएगी। - डॉ. पवन कुमार, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed