फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four workers who raised their voice against BJP District President expelled from the party for six years

भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ आवाज उठाने वाले चार कार्यकर्ता छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Four workers who raised their voice against BJP District President expelled from the party for six years
जिला अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ पूर्व भाजपा पदाधिकारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान पूर्व भाजपा पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं दूसरी ओर प्रदेश कार्यालय सचिव ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए चार कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया ने पूर्व जिला सचिव सुनील चौहान, विस्तारक पवन घणघस, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा अशोक तिगड़ाना और गुरुग्राम से कुलभूषण भारद्वाज को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया है। वहीं सुनील चौहान का कहना है कि उन्होंने पार्टी विरोधी कोई कार्य नहीं किया है। हमारा विरोध केवल जिला अध्यक्ष की कार्यशैली का है। इस मामले को हम पार्टी के सामने उठाएंगे और जिला अध्यक्ष की कार्यशैली का विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के खिलाफ धरना देने वाले शेर सिंह सैनी, भाजपा के पूर्व जिला सचिव सुनील चौहान, विस्तारक पवन घणघस, कुलदीप नेहरा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष की कार्यशैली ठीक नहीं है। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर विरोध किया जा रहा है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष जेपी कौशिक, अशोक तिगड़ाना पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा, नरेंद्र चेयरमैन प्रतिनिधि ब्लॉक समिति, सतीश चांग पूर्व मंडल अध्यक्ष, कर्मबीर पूर्णपुरा पूर्व मंडलाध्यक्ष, धीरज शर्मा, कार्तिक बापोड़ा, ईश्वर घुसकानी बीडीसी पूर्व जिला सचिव एससी मोर्चा, सोनू पंच खरक पूर्व जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, देवेंद्र, देवा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बापोड़ा, कुलदीप नेहरा, गोसंवर्धन जिला संयोजक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed