फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four people, including the main accused in the deadly attack, were arrested. Police also recovered two motorcycles and a pistol.

Bhiwani News: जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने दो बाइक और पिस्टल भी बरामद की

Thu, 11 Dec 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four people, including the main accused in the deadly attack, were arrested. Police also recovered two motorcycles and a pistol.

विज्ञापन
भिवानी। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले की कोशिश करने वाले मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। साथ ही आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई दो बाइक और एक पिस्टल भी बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने जिले में संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्रभावी और निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत मंगलवार को स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के सहायक उप निरीक्षक जोगिंदर ने शिकायत के आधार पर हिसार के पनिहार निवासी तेजपाल, सुखबीर, सुमेर और मोहिला निवासी दाना उर्फ संदीप को सिवानी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अनिल निवासी मोहिला ने थाना सिवानी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि वह खेती करता है और लगभग चार वर्ष पूर्व उसकी कहासुनी पड़ोसी रॉबिन और रणवीर के साथ हो गई थी जिसका पंचायत द्वारा आपसी समझौता भी हो गया था। इसके बावजूद आरोपी पक्ष शिकायतकर्ता से रंजिश रखता था। सात दिसंबर की शाम को जब शिकायतकर्ता अपने खेत में पानी लगा रहा था उसी दौरान बाइक पर सवार होकर तेजपाल, सुखबीर, दाना उर्फ संदीप और सुमेर वहां पहुंचे। तेजपाल ने शिकायतकर्ता पर पिस्टल तानकर जान से मारने की नीयत से कई बार ट्रिगर दबाया लेकिन किसी कारणवश गोली नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वारदात में प्रयोग की गई दो बाइक और पिस्टल बरामद की गई। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान वारदात के कारणों, हथियारों के स्रोत और अन्य पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने सभी थाना प्रबंधकों, अपराध शाखा और स्पेशल स्टाफ को निर्देशित किया है कि जिले में संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed