फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   four people die in corona, 52 new positive found, doctors

कोरोना से चार की मौत, 52 नए संक्रमित मिले

Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
four people die in corona, 52 new positive found, doctors
भिवानी। जिले में सोमवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। इससे अब मौत का आंकड़ा 601 हो गया है। कोरोना संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए, वहीं कोरोना संक्रमित 85 केस ठीक हो गए हैं। जिले में 341 सक्रिय केस हैं, इनमें से 104 शहरी और 237 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 800 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर तक आएगी। जिले में कोरोना के 322 सैंपल लंबित हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। कुछ दिन की राहत के बाद अब फिर से आंकड़ा 50 से अधिक हो गया है। रविवार को कोरोना के महज 14 केस सामने आए थे, जिसके बाद लग रहा था कि अब संक्रमण कम हो रहा है। मगर सोमवार को फिर से कोरोना संक्रमण सक्रिय रूप में दिखा और संक्रमण के मामले 52 सामने आए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता फिर से बढ़ गई है। उधर, बाजार में दुकान खोलने को दी गई छूट कोरोना संक्रमण का मुख्य कारण बनती जा रही है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के चेहरे से मास्क और उचित सामुदायिक दूरी गायब है। दूसरी ओर दुकानदार भी बगैर मास्क के ही नजर आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा हर दुकान पर सैनिटाइजर होना अनिवार्य किया हुआ है मगर कुछ ही दुकानों पर सैनिटाइजर रखा मिलता है। ऐसे में शहर के बाजार ही कोरोना के लिए संजीवनी का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

इनकी हुई मौत
कोरोना संक्रमण से चार की मौत हो गई। जिले के गांव घंघाला से 78 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, एमसी कॉलोनी से 45 वर्षीय महिला, गांव औरंगनगर से 43 वर्षीय व्यक्ति और गांव जाटू लोहारी से 81 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के अनुसार कोरोना संक्रमण की स्थिति:
सीएचसी मरीज
धनाना 39
कैरू 20
लोहारू 52
मानेहरू 27
मीरान 38
तोशाम 29
जमालपुर 32
वर्जन::
कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़े मिले हैं। ऐसे में लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। घर से बाहर निकलने पर मास्क, सैनिटाइजर और उचित सामुदायिक दूरी का प्रयोग करें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कोरोना को लेकर जागरूक कर रही हैं। साथ ही स्क्रीनिंग और सैंपलिंग भी कर रही है। लोगों को टीम का सहयोग करना चाहिए। कोरोना के लक्षण होने पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed