{"_id":"6610354a76d855a4a30fbbcb","slug":"four-month-old-fetus-found-lying-on-the-banks-of-johad-in-village-bamla-case-registered-against-unknown-woman-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-115614-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव बामला के जोहड़ किनारे पड़ा मिला चार माह का भ्रूण, अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव बामला के जोहड़ किनारे पड़ा मिला चार माह का भ्रूण, अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 05 Apr 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी जिले के गांव बामला के जोहड़ किनारे शुक्रवार सुबह चार माह का भ्रूण मिला। इसकी सूचना एक ग्रामीण ने खरक कलां पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को अपने कब्जे में लिया और उसका जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस किया है।
खरक कलां पुलिस चौकी में दी शिकायत में गांव बामला निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह शौच के लिए गांव सती जोहड़ के समीप गया था। इसी दौरान उसने देखा कि जोहड़ के किनारे एक भ्रूण पड़ा है। इसके लिंग की पहचान नहीं हो पा रही थी। इस संंबंध में उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को अपने कब्जे में लिया और उसका जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि ये करीब चार माह का भ्रूण है। वहीं खरक कलां पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ ने बताया कि गांव बामला के जोहड़ के किनारे चार माह के भ्रूण पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीण नरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद