{"_id":"6a29aed361c27735830289ff","slug":"four-members-of-the-same-family-injured-in-a-collision-between-a-bike-and-a-creta-accident-occurred-near-khedi-daulatpur-turn-in-bawanikheda-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152372-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाइक और क्रेटा की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल, बवानीखेड़ा के खेड़ी दौलतपुर मोड़ के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाइक और क्रेटा की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल, बवानीखेड़ा के खेड़ी दौलतपुर मोड़ के पास हुआ हादसा
Thu, 11 Jun 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे में खेड़ी दौलतपुर मोड़ के नजदीक मोटरसाइकिल और क्रेटा गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। डायल 112 पुलिस टीम की मदद से सभी घायलों को बवानीखेड़ा सामान्य नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार खेड़ी दौलतपुर मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो छोटे बच्चे, एक महिला और एक पुरुष पारिवारिक कार्य से रिश्तेदारी में हांसी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही क्रेटा गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिसकर्मी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें मोटरसाइकिल और क्रेटा गाड़ी के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामान्य नागरिक अस्पताल बवानीखेड़ा लाया गया जहां से उन्हें उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार क्रेटा गाड़ी हांसी से बवानीखेड़ा की तरफ आ रही थी जबकि मोटरसाइकिल सवार परिवार हांसी की ओर जा रहा था। घायलों की पहचान पुठ्ठी सैमान निवासी चांदराम, उनकी पत्नी संजना, तीन वर्षीय पुत्र प्रियांशु और चार वर्षीय पुत्री आशा के रूप में हुई है।