फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   four lane, hansi road, construction

हांसी रोड फोरलेन करने का काम शुरू

Wed, 11 Dec 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
four lane, hansi road, construction
02 फोटो हांसी रोड पर नहरी पुलिया को चौड़ा करते हुए बीएंडआर विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Bhiwani
लंबे अर्से बाद हांसी रोड को फोरलेन बनाने का काम भी आखिरकार शुरू हो गया। फोरलेन का प्रस्ताव को काफी पहले मंजूरी मिल चुकी थी, कभी निर्माण एजेंसियां तो कभी निर्माण सामग्री के अभाव में काम अधर में ही लटका रहा, लेकिन इस कार्य को अब शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

दरअसल हांसी चौक से लेकर तिगड़ाना मोड़ तक के करीबन पांच किलोमीटर हिस्से की सड़क को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव मंजूर हो चुका था। इस सड़क पर बासिया भवन से लेकर तिगड़ाना मोड़ तक सड़क के बीच डिवाइडर और एक आरओबी का निर्माण भी हुआ। लेकिन शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से लेकर खरकड़ी मोड़ तक की सड़क को अधर में ही छोड़ दिया था। करीब आधा किलोमीटर सड़क के साथ-साथ नहरी पुलिया का काम भी बाकी था। अब फोरलेन निर्माण के दौरान जुई नहर पुलिया को भी चौड़ा किया जा रहा है। इस पुलिया को चौड़ा किए जाने का काम शुरू भी हो चुका है। इस कार्य के बाद ही सड़क के बीच डिवाइडर बनेगा। इतना ही नहीं इस हिस्से में लाइटिंग काम किया जाएगा। इस कार्य पर साढ़े छह करोड़ रुपये का बजट भी खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

रोजाना 50 हजार से अधिक वाहनों का होता है आवागमन : हांसी रोड पर रोजाना ही 50 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। इस रूट पर हांसी, हिसार, जींद और चंडीगढ़ तक सवारी वाहनों के अलावा माल ढुलाई वाहन भी चलते हैं। चकाचक सड़क के बीच इस खस्ताहाल हिस्से पर पहुंचते ही वाहनों की रफ्तार भी थम जाती थी और धुंध के दिनों में ये दुर्घटना संभावित इलाका होने के चलते चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी रोड फोरलेन बनाने का काम शुरू हो चुका है। पहले ये काम कई कारणों से शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन अब इसे जनवरी माह के अंत तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जल्द ही नहरी पुलिया चौड़ी करने का काम भी पूरा हो जाएगा।
-विशाल शर्मा, कार्यकारी अभियंता, बीएेंडआर नेशनल हाईवे निर्माण शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed