{"_id":"68aca14ffd0d4d01a90a30da","slug":"four-lakhs-stolen-from-the-scootys-trunk-father-and-son-had-come-to-buy-iron-rods-after-withdrawing-money-from-the-bank-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138689-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्कूटी की डिग्गी से उड़ाए चार लाख, बैंक से पैसे निकलवाकर सरिया खरीदने पहुंचे थे पिता-पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्कूटी की डिग्गी से उड़ाए चार लाख, बैंक से पैसे निकलवाकर सरिया खरीदने पहुंचे थे पिता-पुत्र
Mon, 25 Aug 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
बहल। बैंक से रुपये निकालकर सरिया खरीदने पहुंचे चैहड़ कलां निवासी पिता-पुत्र की स्कूटी से सोमवार को चार लाख रुपये चोरी हो गए। घटना बहल के भिवानी रोड स्थित एक बिल्डिंग मेटेरियल दुकान के सामने हुई। सूचना मिलते ही बहल थाना पुलिस के साथ सीआईए ईशरवाल की टीम भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की कोशिश की।
चैहड़ कलां निवासी सत्यवीर शास्त्री शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं और फिलहाल बहल में मकान का निर्माण करवा रहे हैं। सोमवार को सरिया खरीदने के लिए उन्होंने अपने पुत्र चंद्रशेखर को दो लाख रुपये नकद देकर भेजा था। साथ ही उसे पंजाब नेशनल बैंक का दो लाख रुपये का चेक भी दिया। दिन में करीब 12 बजे चंद्रशेखर ने चेक जमा कराकर बैंक से दो लाख रुपये नकद निकाल लिए और उन्हें स्कूटी की डिग्गी में पहले से रखे दो लाख रुपये के साथ रख दिया।
इसके बाद चंद्रशेखर स्कूटी लेकर मुख्य रोड पर अपने भाई की दुकान पर पहुंचा, जहां बस से आए पिता सत्यवीर शास्त्री को बिठाकर भिवानी रोड स्थित एक बिल्डिंग मेटेरियल दुकान पर सरिया देखने गया। दुकानदार उन्हें गोदाम में सरिया दिखाने ले गया। सरिया देखकर जब दोनों पिता-पुत्र वापस लौटे और चंद्रशेखर ने बारिश से भीगी स्कूटी की सीट पोंछने के लिए डिग्गी खोली तो वह हैरान रह गया। डिग्गी में रखे चार लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत आसपास पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और बैंक व आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सीआईए टीम भी अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों की जांच में जुटी है।