फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   four house, theft, night

गांव हालुवास में एक ही रात में चार मकानों में चोरी

Sun, 30 Aug 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
four house, theft, night
गांव हालुवास में लगातार दो दिनों से हो रही चोरियों से ग्रामीण सहम उठे हैं। चोर घरों के अंदर सो रहे लोगों की जेब टटोल नकदी और मोबाइल फोन भी ले गए। वहीं घर के अंदर गहने व नकदी पर भी चोरों ने हाथ साफ किया। एक ही रात में चार मकानों के अंदर चोरी की वारदात हुईं।
विज्ञापन

गांव हालुवास देवसर माजरा निवासी पवन ने बताया कि पिछले दो दिनों से गांव में लगातार चोरियां हो रही हैं। शनिवार रात करीब ढाई बजे चोर उसके घर के अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी के अंदर से गहने, 20 हजार की नकदी चोरी कर ली। सुबह जब परिवार उठा तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ मिला। इसी तरह चोरों ने आस पड़ोस के मकानों के अंदर भी सेंधमारी की और घर के अंदर सो रहे किसी का मोबाइल फोन तो किसी की नकदी पर हाथ साफ कर डाला। मामले की शिकायत मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया और केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसी तरह हालुवास गांव में घर में सो रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन व 1500 की नकदी चोरी हो गई। इसकी शिकायत सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है। सदर पुलिस थाने में दी शिकायत में गांव हालुवास निवासी अरविंद ने बताया कि गत 21 अगस्त की रात वह अपने घर में सो रहा था कि इसी दौरान उसका मोबाइल फोन और 1500 रुपये की नकदी चोरी हो गई। पहले तो उसने अपना फोन और नकदी चोरी की अपने स्तर पर पड़ताल की, मगर चोर का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद शिकायत सदर पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed