फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four accused including woman arrested for snatching car and mobile

गाड़ी व मोबाइल छीनने के मामले में महिला सहित चार आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four accused including woman arrested for snatching car and mobile
भिवानी। औद्योगिक पुलिस थाने की टीम ने एक व्यक्ति से गाड़ी, मोबाइल फोन व रुपये छीनने के मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन

गांव नाथुवास निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत 22 अक्तूबर की शाम को अपनी ड्यूटी से घर जा रहा था। जब वह नाथूवास पालुवास मोड़ के पास गाड़ी रोकी तो इसी दौरान झाड़ियों में चार लोग बाहर आए। उसके साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी, पर्स, मोबाइल फोन छीनकर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। औद्योगिक पुलिस थाने के एएसआई सतपाल ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान विनय निवासी सांपला, धीरज निवासी सोनीपत, दीपक निवासी सेवा नगर व देवीराम निवासी पिल्लूखेड़ा जींद के रूप में की। पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी देवीराम व विनय को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed