फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four accused from Bhiwani district arrested

Bhiwani News: रोडवेज बस चालक व परिचालक पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Four accused from Bhiwani district arrested
बवानीखेड़ा। 15 दिन पहले गांव बलियाली में रोडवेज बस पर पथराव कर बस ड्राइवर को चोटिल करने के मामले में पुलिस ने दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में एक छात्रा, एक महिला सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 16 अगस्त को बलियाली बस में एक युवक के बस से गिरने को लेकर एक छात्रा के साथ ड्राइवर के साथ कहा सुनी हुई थी। उसके बाद बलियाली पहुंचने पर कुछ युवकों ने रोडवेज की बस पर पथराव करते हुए बस ड्राइवर पर जान लेवा हमला कर घायल किया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया मारपीट की वीडियो सहित ड्राइवर के बयान पर पुलिस ने एक महिला, एक लड़की सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने पंकज और रोहित को भी गिरफ्तार कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान पर कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार

भिवानी। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मकान में घुसकर तोड़फोड़ करने, कब्जा कर जान से मारने की नीयत से धमकी देने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जूई खुर्द निवासी राहुल व ढाब ढाणी निवासी रोहित के रूप में हुई है।

शांति नगर निवासी कृष्ण ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 सितंबर 2023 को उनके घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर स्कूटी, इनवर्टर बैटरी को तोड़कर घर में अपना खुद का ताला लगा कर कब्जा कर जाते समय उनके द्वारा लगाए गए ताले को तोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए वीरवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र के उप निरीक्षक वेद सिंह ने मकान पर कब्जा करने व तोड़फोड़ करने के मामले में दो आरोपियों को न्यायालय परिसर भिवानी से गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व अभियोग में पुलिस की ओर से मुख्य आरोपी राजू नांगल सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed