फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Foundation stone of multi-purpose auditorium laid

Bhiwani News: ठाकुर बीर सिंह पार्क में 15 लाख रुपये बनने वाले बहुउद्देश्यीय सभागार की रखी आधारशिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of multi-purpose auditorium laid
ठाकुर बीर सिंह पार्क में सभागार की नींव रखते जनरल डीपी वत्स, विधायक घनश्याम सर्राफ और अन्य।
भिवानी। पुराना बस अड्डा स्थित ठाकुर बीर सिंह मेमोरियल पार्क में मंगलवार को ठाकुर बीर सिंह बहुउद्देश्यीय सभागार की नींव रखी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स ने शिरकत की और विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप व वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय तंवर ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने की। इस दौरान 15 लाख रुपये की लागत से ठाकुर बीर सिंह मल्टीपर्पज हॉल की आधारशिला रखी गई। वत्स ने कहा कि स्व. ठाकुर बीर सिंह एक महान व्यक्तित्व के धनी थे, जो बहुत ही निडर व निर्भीक थे। उनकी स्मृति में बने पार्क में बहुउद्देश्यीय सभागार का निर्माण करवाना एक सराहनीय व प्रेरणादायी कदम है।
विज्ञापन

विधायक सर्राफ ने कहा कि स्व. ठाकुर बीर सिंह से बहुत कुछ सीखने को मिला और यह उनका सौभाग्य है कि उनकी स्मृति में बने पार्क में बहुउद्देश्यीय सभागार की आधारशिला कार्यक्रम में वे शामिल हुए। यदि घोषणा के अनुरूप सभागार का निर्माण छोटा पड़ा तो वे भविष्य में इस सभागार को बड़ा बनाने के लिए आर्थिक व अन्य सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके पर ठाकुर विक्रम सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया व आभार जताया। इस अवसर पर पार्षद सुभाष तंवर, पार्षद अभिषेक दुग्गल, राहुल मुंढाल, पूर्व डीएम ओमपाल सिंह, अधिवक्ता लीला कृष्ण आहुजा, गोवर्धन आचार्य, विजय भट्ट, ठाकुर तेजवीर सिंह बापोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed