{"_id":"682b57c068b40264510d5a1e","slug":"former-soldiers-expressed-anger-against-the-comment-on-women-military-officers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134306-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महिला सैन्य अधिकारियों पर टिप्पणी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महिला सैन्य अधिकारियों पर टिप्पणी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने जताया रोष
Mon, 19 May 2025 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 May 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
महिला सैन्य अधिकारियों पर की गई टिप्पणी के विरोध में नेहरू पार्क भिवानी में रोष जताते पूर्व सैन
भिवानी। भारतीय सेना में कॉर्पस ऑफ सिग्नल्स कर्नल सोफिया कुरैशी व वायु सेना से विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए कुछ नेताओं की ओर से की गई टिप्पणियों के खिलाफ पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। इसी कड़ी में सोमवार को वेटरन संगठन भिवानी के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने नेहरू पार्क में एकत्रित होकर भाजपा व समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ जताया।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारतीय सेना के खिलाफ इस प्रकार की निंदनीय बयानबाजी करने वाले नेताओं की सदस्यता रद्द कर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वेटरन संगठन प्रधान सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला ने कहा कि देश की बेटियां जो सेना में सेवा देकर राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही हैं, उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान निंदनीय हैं और ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह जैसे अधिकारी हमारी सेना की शान हैं। उनके खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां न सिर्फ महिलाओं का अपमान हैं, बल्कि पूरे सशस्त्र बल का अपमान हैं।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की जनता और पूर्व सैनिक अपने सैनिकों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे और महिला सैन्य अधिकारियों को किसी भी प्रकार की राजनीतिक छींटाकशी से अलग रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि ऐसे नेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे देशव्यापी आंदोलन छेड़ेंगे। इस अवसर पर कटार सिंह सांगवान, हवलदार रामनिवास, उपप्रधान रामकुमार सिप्पर, सूबेदार महिपाल सांगवान सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।