फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Former MLA Kiran Choudhary paying floral tributes at the tomb of Surendra Singh

जब जनता मन बनाती है तो बड़े-बड़े तख्त पलट देती है : किरण चौधरी

Mon, 01 Apr 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Kiran Choudhary paying floral tributes at the tomb of Surendra Singh
जूई। पूर्व मंत्री एवं तोशाम की विधायक किरण चौधरी ने गोलागढ़ में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित प्रार्थना सभा को संबोधित किया। उन्होंने समाधि स्थल पर जाकर उन्हें पुष्प गुच्छ अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक पदों पर रहकर सुरेंद्र सिंह ने राजनीति को नई दिशा दी। अपने पिता बंसीलाल के साथ उन्होंने प्रदेश के विकास को नया आयाम दिया। किरण ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कोई बहुत ऊंचे ओहदे पर पहुंचकर अपने आप को सर्वेसर्वा न समझ ले। जब जनता मन बनाती है और गुस्से में होती है तो बड़े-बड़े तख्त पलट देती है।
विज्ञापन

किरण ने कहा कि इस चुनावी समर में आपके बीच बरगलाने वाले बहुत आएंगे। लेकिन आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है। अबकी बार आप सब लोगों की भलाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जा रही है। आप मजबूती से मेरा साथ देना। प्रदेश के विकास और आप सबकी भलाई के लिए खून का एक-एक कतरा कुर्बान करने के लिए तत्पर हूं। उन्होंने श्रुति चौधरी का हाथ मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट बंटने में देरी और कांग्रेस के टिकट एक-दूसरे पर थोपने संबंधी भाजपा के आरोपों पर किरण ने कहा कि अभी टिकट वितरण की जल्दी नहीं है। नवीन जिंदल के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि ये सब बोलना जरूरी नहीं, लेकिन सब जानते हैं हालात क्या हैं। वहीं, केजरीवाल की गिरफ्तारी को किरण ने गलत बताया और कहा कि चुनाव के समय दबाव की राजनीति की जा रही है। जिससे प्रजातंत्र खतरे में है। इस अवसर पर शीशराम चेयरमैन, सविता मान, जयपाल चेयरमैन, सत्यनारायण शर्मा, रामफल बागड़ू, राजबीर रापड़िया, नसीब रापड़िया, प्रदीप गोलागढ़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे : संदीप
भिवानी। धानक जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया ने गांव खरक में पूर्व कृषि मंत्री स्व. चौ. सुरेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहा कि वह युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने युवाओं के जनकल्याण के लिए हमेशा संघर्ष किया। दक्षिण हरियाणा के खेतों में गन्ना उगाने का उनका सपना था। उन्होंने किसानों की भलाई के लिए मृत्यु से पहले कार्यक्रम किसानों के हितों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की थी। इनका फायदा अब भी किसानों को मिल रहा है। इस मौके पर युवा नेता मोनू वशिष्ठ, डॉ. रविंद्र सिंह, दीपक सिंह परमार, करण सिंह पवार, प्रवीण पहलवान, नरेंद्र सिंह, देविंदर सिंह, टिंकू आदि मौजूद रहे।

रामकिशन फौजी ने दी सुरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि
भिवानी। पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने भी चौ. सुरेंद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि चौधरी सुरेंद्र सिंह आज भी कार्यकर्ताओं और आम आदमी के दिल में बसते हैं। वह जन समर्पित नेता थे और किसानों की बेहतरी के लिए ताउम्र प्रयास करते रहे। किसानों की उन्नति के लिए ड्रिप प्रणाली के प्रति किसानों को जागरूक करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पूर्व कृषि मंत्री सुरेंद्र सिंह एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जिंदल को किया याद

भिवानी। पूर्व कृषि मंत्री स्व. चौ. सुरेंद्र सिंह एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जिंदल की पुण्यतिथि पर नई अनाज मंडी स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। परिषद के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन डाॅ. राजू मेहरा जताई ने कहा कि स्व. चौ. सुरेंद्र सिंह किसानों के मसीहा थे। वे किसानों की हर समस्या सुलझाने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। इस अवसर पर डाॅ. वीरेंद्र भाकर, अजय कुमार, हरदीप जांगड़ा, बलराज कस्वां, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed