फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Former Haryana CM OP Chautala took a jibe at Former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda

Haryana: ओपी चौटाला का हुड्डा पर कटाक्ष- मैं तो जेल जाकर भी जिंदा हूं, हुड्डा जेल गए तो जिंदा नहीं बचेंगे

Mon, 01 May 2023 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 10:01 PM IST
सार

ओम प्रकाश चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे गलत तरीके से जेल भेज कर प्रचार किया कि मैं जेल में ही मर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं तो जिंदा हूं, परमात्मा न करे, हुड्डा को जेल हुई तो वो जिंदा नहीं बचेगा। 

विज्ञापन
Former Haryana CM OP Chautala took a jibe at Former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda
संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि मैं तो जेल जाकर भी जिंदा हूं, हुड्डा जेल गए तो जिंदा नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो चमत्कार कर इस सत्ता का पतन करेगी। इसके लिए हमने परिवर्तन यात्रा शुरू की है।

विज्ञापन


सोमवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भिवानी में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी परिवर्तन यात्रा को लेकर जिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने इस बार इनेलो की सरकार बनने का दावा किया, वहीं अपनी जेल के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीधे-सीधे जिम्मेदार बताते हुए बड़ा कटाक्ष किया। पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने कहा कि हुड्डा ने मुझे जेल भेजा और प्रचार किया कि मैं जेल में ही मर जाऊंगा। लेकिन मैं जेल जाकर भी जिंदा हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परमात्मा न करे, हुड्डा को जेल हुई तो वो जिंदा नहीं बचेगा। चौटाला ने आरोप लगाया कि हुड्डा पर कई केस दर्ज हैं और उन्हें डर है कि अदालत उन्हें जेल भेजेगी। इस डर से हुड्डा सत्ता से जुड़ गए हैं। चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अलग नहीं है। जेल जाने के डर से कांग्रेस का भाजपा से गठबंधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपी चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार से सभी लोग दुखी हैं। सभी जानते हैं कि इनेलो चमत्कार कर इस सरकार का पतन करेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी और फिर लुटेरे जेल में होंगे और कमेरे मालिक बनेंगे।


साथ ही केंद्र सरकार को लेकर भी सवाल खड़े किए। चौटाला ने कहा कि हमने वो दौर देखा है, जब हमारा देश गरीब देशों की आर्थिक मदद करता था, लेकिन आज उसी देश पर 350 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लुटेरे आएं तो पूछना कि बिना विकास किए इतना कर्ज किस बात का हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed