फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   former army man, 1 lakh rupee, fraud

नौकरी लगवाने के नाम पर पूर्व सैनिक से ठगे एक लाख रुपये

Sat, 24 Oct 2020 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
former army man, 1 lakh rupee, fraud
भिवानी। ऑनलाइन नौकरी डॉट काम पर रोजगार की तलाश कर रहे एक पूर्व सैनिक को एक लाख रुपये का चूना लगा डाला। मामले की शिकायत जुईकलां पुलिस थाना में दी गई।
विज्ञापन

जुईकलां पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव कोहाड़ निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त है। गत 14 अक्तूबर को नौकरी कॉम पर रोजगार तलाश रहा था कि इसी दौरान उसके पास एक फोन आया। फोन पर बोलने वाले ने नौकरी डॉट काम पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 2498 रुपये ऑनलाइन पे करने के लिए बोला। उसने ऑनलाइन फीस जमा करा दी। इसके बाद आसपास ही नौकरी दिलाने के लिए साढ़े 12 हजार रुपये और फिर ज्वाइनिंग के नाम पर 25199 रुपये जमा कराए गए। इंटरव्यू के नाम पर 18500 रुपये ऑनलाइन जमा कराए गए। इसी तरह 28904 रुपये ऑनलाइन इंटरव्यू कराने के लिए गए। फिर मैनेजर से बात कराने के नाम पर भी उससे दस हजार व 2300 रुपये ट्रांसफर कराए गए। इस तरह से उसे नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे गए। लेकिन जब नौकरी ज्वाइनिंग की बात आती तो आनाकानी करने लगे और बाद में फोन भी बंद आने लगा। उसने नौकरी के नाम पर ठगी करने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed