फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Forest department will plant 1,09,760 saplings in Bhiwani district

Bhiwani News: भिवानी जिले में वन विभाग लगाएगा 1,09,760 पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Forest department will plant 1,09,760 saplings in Bhiwani district
​भिवानी के महम रोड ​स्थित वन विभाग का कार्यालय।
अशोक भारद्वाज
विज्ञापन

भिवानी। पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। मानसून सीजन के दौरान जुलाई में खुद वन विभाग द्वारा जिले को हरा भरा बनाने के लिए पेड़-पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभाग द्वारा 1,09,760 पौधे लगाए जाएंगे। जिलेभर में लगाए गए पौधों की देखभाल भी तीन साल तक वन विभाग करेगा।
विभाग की ओर से ये पौधे पंचायती जमीन, विभाग की जमीन, सड़कों, जोहड़ों, नहरों के किनारे या फिर किसी भी संस्थागत जमीन पर लगाए जाएंगे। दरअसल अभियान के तहत मानसून सीजन के दौरान जुलाई में खुद वन विभाग की ओर से जिले को हरा भरा बनाने के लिए पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की वन विभाग द्वारा तीन साल तक देखभाल की जाएगी। यह पौधे किसी भी गांव की पंचायत लगवाना चाहे तो विभाग से वन विभाग से संपर्क करके अपने-अपने गांव में खाली पड़ी पंचायती जमीन पर लगवा सकती है। इसके लिए विभाग द्वारा कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


कोई भी किसान अपने खेत में लगवा सकता है सफेदे के पेड़
वन विभाग की ओर से खेतों में भी सफेदे के पौधे लगाए जाएंगे। इसके तहत कोई भी किसान वन विभाग से संपर्क करके अपने खेत में सफेदे के पेड़ लगवा सकता है। विभाग द्वारा यह पेड़ किसानों को निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके तहत विभाग द्वारा किसानों को 2,20,000 सफेदे के पेड़ वितरित किए जाएंगे। इससे पर्यावरण हरा भरा होने के साथ-साथ किसानों को आर्थिक फायदा भी होगा। क्योंकि बाजार में सफेदे के पेड़ की अच्छी मांग है। इससे किसान सफेदे तैयार होने पर इन्हें बेचकर अच्छा मुनाफा भी कमा सकता है। अपने खेत में सफेदे के पेड़ लगवाने के लिए कोई भी किसान वन विभाग से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में मानसून सीजन के दौरान वन विभाग द्वारा जिले भर में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभाग द्वारा जिले में 1,09,760 पौधे लगाए जाएंगे। जिलेभर में लगाए गए पौधों की देखभाल भी तीन साल तक वन विभाग द्वारा की जाएगी। यह पौधे किसी भी गांव की पंचायत लगवाना चाहे तो विभाग से वन विभाग से संपर्क करके अपने-अपने गांव में खाली पड़ी पंचायती जमीन पर लगवा सकती है। वही विभाग द्वारा किसानों को 2,20,000 सफेदे के पेड़ वितरित किए जाएंगे। अपने खेत में सफेदे के पेड़ लगवाने के लिए कोई भी किसान वन विभाग से संपर्क कर सकता है। विभाग द्वारा यह पेड़ किसानों को निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। - दीपक यादव, रेंज आफिसर, वन विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed