फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fore lane construction Stuck in two department

दो विभागों के असमंजस में अटका फोरलेन का निर्माण

Fri, 23 Oct 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Fri, 23 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
शहर के दिनोद गेट से देवसर चुंगी रेलवे फाटक तक के मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रोजेक्ट दो विभागों के असमंजस में फंसा है। दरअसल इस मार्ग का अस्टिमेट पास हो चुका है और बजट को भी मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


 मगर बीएंडआर और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में असमंजस के कारण इसका काम शुरू नहीं हो पाया। असमंजस की स्थिति यहां बनने वाले बरसाती पानी निकासी के प्लांट को लेकर है।
विज्ञापन


बीएंआर के अधिकारी असमंजस है कि यहां से खाखी बाबा मंदिर क्षेत्र के बरसाती पानी निकासी के लिए लाइन डाली जानी है। मगर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमें इस मार्ग पर कोई लाइन नहीं डालनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनोद गेट से देवसर चुंगी रेलवे फाटक तक वाहनों की अधिक संख्या, भीड़ भाड़ को देखते हुए इसे फोरलेन बनाने का प्रपोजल तैयार किया गया था। सरकार ने प्रपोजल को मंजूरी भी दे दी।

बजट भी पास हुआ। लोगों को आस थी कि जल्द ही मार्ग निर्माण शुरू होगा मगर मंजूरी के तीन महीने बाद भी मामला लटका है। मामला लटकने का कारण है जनस्वास्थ्य विभाग और बीएंडआर में असमंजस।

असमंजस बरसाती पानी निकासी की लाइन डालने को लेकर है। बीएंडआर ने मार्ग निर्माण का काम इसलिए शुरू नहीं किया कि उन्हें लगा कि लाइन डालने के कारण सड़क तोड़ी जाएगी। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें यहां कोई लाइन नहीं डालनी है।

वर्जन::
दिनोद गेट से देवसर चुंगी फाटक तक के मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। बजट भी पास हो चुका है। वहां जनस्वास्थ्य विभाग को कुछ लाइनें डालनी है। लाइनें डलने के बाद मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा।

पीके बागड़ी, एक्सईएन
बीएंडआर

वर्जन:::
खाकी बाबा क्षेत्र में होने वाले जलभराव के लिए बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था करनी है। इसके लिए 163 लाख का प्रोजेक्ट है। जल्द ही टेंडर होंगे। इसके तहत खाकी बाबा मंदिर से दिनोद गेट तक नई लाइन डाली जाएगी। इसके बाद फाटक से आगे राइजिंग मेल बनाई जाएगी। देवसर चुंगी पर बने डिस्पोजल में ही अतिरिक्त मोटरें लगाई जाएंगी। दिनोद गेट से देवसर चुंगी फाटक तक हमें कही कोई खुदाई नहीं करनी और बीएंडआर सड़क बना सकता है। इस बारे में वे बीएंडआर अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।
राज कुमार मुंझाल, एसडीओ
जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed