{"_id":"69cec48cdd4a4523ab0fe495","slug":"food-and-supplies-department-conducts-raids-to-stop-black-marketing-of-domestic-gas-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-149067-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने मारे छापे
Fri, 03 Apr 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
गैस की कालाबाजारी को लेकर छापेमारी करती खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम।
भिवानी। जिले में एलपीजी गैस की सुचारु रूप से आपूर्ति को लेकर जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा निरंतर निगरानी व छापेमारी की जा रही है। विभाग ने वीरवार को भिवानी के साथ-साथ सिवानी, लोहारू और बहल में विभिन्न दुकानों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि घरेलू गैस को कॉमर्शियल में प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अपार तिवारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान सिवानी, लोहारू और बहल में करीब आठ से दुकानों में चेकिंग की गई। निरीक्षण के दौरान कड़ी चेतावनी दी गई कि वे घरेलू गैस को कॉमर्शियल में प्रयोग ना करें। नागरिकों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय पर विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 01664-242125 जारी किया है। नागरिक सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक इस नंबर पर जानकारी ले सकते हैं। विभाग ने जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया है।
जिले में है कुल 27 गैस एजेंसी
जिले में कुल 27 गैस एजेंसी हैं, जिनमें भिवानी में 12, बवानीखेड़ा में तीन, सिवानी में तीन, लोहारू में दो, तोशाम में तीन, कैरू में तीन और बहल में एक गैस एजेंसी है। जिला में कुल तीन लाख 72 हजार 821 कनेक्शन हैं। विभाग के पास आपूर्ति से अधिक गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। वहीं दूसरी ओर जिला मेंं 233 पेट्रोल पंप हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल व डीजल उपलब्ध है।