फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fog, visibility up to 30 meters

कोहरा छाया, 30 मीटर रही दृश्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fog, visibility up to 30 meters
गांव चांग के खेतो में गेहूं की फसल पर जमा पाला। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी/चांग। जिले में मंगलवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। कोहरे के कारण जहां वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 8:30 बजे दृश्यता 30 मीटर रही। वहीं किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम 6.7 डिग्री दर्ज किया। वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के कारण कोहरे के साथ सर्द हवाएं चलीं। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कोहरे से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का मानना है कि कोहरे से फसलों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा और फसलों की बढ़ोतरी में मदद मिलेगी। वहीं कृषि अधिकारियों का कहना है कि ठंड पड़ने के संकेत से फसलों को लाभ होगा और उत्पादन क्षमता पर भी असर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए ठंड का पड़ना अत्यावश्यक है, जिससे गेहूं की फसल में अधिक फुटाव होगा। ठंड से खरपतवार में बढ़ोतरी नहीं होती और खरपतवारनाशक दवाओं के छिड़काव से भी छुटकारा मिलेगा। किसानों ने माना कि पिछले कई दिनों से मौसम गर्म रहने के कारण गेहूं की फसल बढ़ोतरी नहीं कर पा रही थी, लेकिन कोहरे की बूंद गेहूं की फसल पर प्राकृतिक खाद बनकर बरसी हैं, जिससे फसलों में उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed