फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fog increased the cold, people kept waiting for the sun to come out

Bhiwani News: कोहरे ने बढ़ाई ठंड, लोग करते रहे धूप निकलने का इंतजार

Fri, 17 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 17 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fog increased the cold, people kept waiting for the sun to come out
गांव बीरन में सुबह के समय छाई धुंध से गुजरते वाहन। 
भिवानी। जिले में शुक्रवार सुबह भी कोहरा छाया। कोहरे के साथ शीतलहर में लोग ठिठुर रहे हैं। लोग दिनभर धूप निकलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 13.7 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक्यूआई 152 रहा। कोहरे में वाहनों की गति धीमी रही और लोग दिनभर धूप निकलने का इंतजार करते रहे। शीतलहर ने जहां शहर में ठंड बढ़ा रखी है। मेवा बाजार में सूखे मेवे की खरीद लगातार बढ़ रही है। वहीं मेवा बाजारों व मूंगफली की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लग रही है।
दुकानदार चिराग अरोड़ा ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार मेवा पिछले साल के मुकाबले महंगा है। अच्छी गुणवत्ता का बादाम 840 रुपये किलोग्राम, काजू 960 रुपये किलोग्राम, अखरोट 600 रुपये किलोग्राम व अखरोट गिरी हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। लेकिन लोग भाव से ज्यादा सेहत को महत्व दे रहे हैं। इस भाव में भी बाजार में आसानी से सूखे मेवे की मांग आ रही है।
विज्ञापन

मेवा हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक भी पहुंच चुका है। लेकिन फिलहाल दाम में गिरावट आई है। गिरावट आने के बाद भी मेवा पिछले साल के मुकाबले महंगे है। वहीं मूंगफली, गुड़ व तिल से बने लड्डू व रेवड़ी की मांग भी बढ़ रही है। मूंगफली बाजार में 130 रुपये किलोग्राम से लेकर 150 रुपये तक बिक रही है। तिल व गूंद के लड्डू स्वीट्स की दुकानों पर 500 से 700 रुपये किलोग्राम के हिसाब से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed