फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fog, cold, driver, problem

कोहरे से वाहन चालक परेशान, दृश्यता रही शून्य

Thu, 23 Jan 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
fog, cold, driver, problem
कोहरे के बीच लोहारू पुल से गुजरते वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
घने कोहरे ने वाहन चालकों को रात के बाद सुबह भी परेशान किया। वाहन रेंग-रेंगकर चले। बावजूद इसके कई वाहन सड़क से नीचे झाड़ियों में उतर गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बुधवार सुबह दृश्यता शून्य रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर में खिली धूप राहत लेकर आई। लोगों को ठंड और कोहरे से राहत मिली। मगर शाम होते-होते फिर से ठंड गहरा गई।
विज्ञापन

मौसम में बनी ठंडक और धूंध से किसान खुश है। किसान रामअवतार, जयबीर, जसबीर आदि का कहना है कि इस सीजन में अब तक बनी ठंड, कोहरे और कुछ दिन पहले हुई हलकी बूंदाबांदी से अबकी बार गेहूं, सरसों की फसल बेहतर होने की उम्मीद है। बस पाला नहीं पड़ना चाहिए। पाला पड़ा तो फसलों के लिए नुकसानदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed