फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Flying expensive, expensive food, good days now, how will

सफर महंगा, खाना महंगा, अब कैसे होंगे अच्छे दिन

Sun, 22 Jun 2014 01:17 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Sun, 22 Jun 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
एक माह में ही महंगाई के डबल डोज ने अच्छे दिनों के दावों की हवा निकाल दी है। सब्जियों के दाम बढ़ने से खाना महंगा हो गया है। रेल किराए में वृद्धि के बाद सुहाने सफर की उम्मीदें भी दम तोड़ रही हैं। महंगाई से राहत की आस लगाए लोग इस दोहरी मार से ठगा महसूस कर रहे हैं। ट्रेनों से रोजाना सफर करने वाले तबके में जहां आक्रोश है, वहीं घरों का बजट बनाने वाली महिला वर्ग भी संतुष्ट नहीं हैं। महंगाई की मार से गुस्साए लोग शनिवार को सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए। विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और बेलगाम होती महंगाई पर सरकार से लगाम कसने की मांग की।
विज्ञापन


रेल किराए में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में विभिन्न जनसंगठनों के सदस्यों ने शनिवार को शहर में जुलूस निकाला। केन्द्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर किराया वृद्धि वापस लेने की मांग की। वृद्धि को सरकार की दोहरी नीति का परिचायक बताते हुए संगठनों ने इसका पुरजोर विरोध का निर्णय लिया। जनसंघर्ष समिति के बैनर तले निकले जुलूस में अखिल भारतीय किसान सभा, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, जनवादी महिला समिति, डीवाईएफआई, हरियाणा अध्यापक संघ, विद्युत कर्मचारी यूनियन, लिपिकीय कर्मचारी संघ, दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन के कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


 नेहरू पार्क से निकला जुलूस घंटा घर, हांसी गेट सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए सिटी थाने तक पहुंचा। नेहरू पार्क में हुई बैठक में वक्ताओं ने किराया वृद्धि को असंवैधानिक करार दिया और कहा कि संसद के सत्र में रेल बजट पेश करते हुए जनता के हक में वाजिब निर्णय होना चाहिए था लेकिन बजट से पहले ही बिना चर्चा किराया बढ़ाकर सरकार ने जनविरोधी रूख का प्रमाण दे दिया है। इस वृद्धि से अर्थव्यवस्था में चौतरफा मंहगाई बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदर्शन में जन संघर्ष समिति के संयोजक कुलभूषण आर्य, कार्यकारिणी सदस्य का. ओमप्रकाश, किसान सभा के राज्य प्रधान मास्टर शेरसिंह, अध्यापक संघ के राज्य प्रधान मा.वजीर सिंह, सुखदर्शन, रिषीराम शर्मा, सुखदेव पालुवास, रत्न कुमार जिन्दल, संदीप संागवान, सज्जन कुमार सिंगला, केके शर्मा, धर्मबीर भाटी, जयप्रकाश परमार, संतोष देशवाल, सोनू नागर आदि शामिल रहे।

बजट की गुणा-भाग में जुटे यात्री
रेलवे स्टेशन से रोहतक, दिल्ली हिसार, सिरसा, रेवाड़ी सहित अन्य प्रमुख स्थानों के लिए हर रोज सैकड़ों यात्री ट्रेनों में सवार होते हैं। रेल किराया बढ़ने के बाद इनकी जेब पर एक्स्ट्रा बोझ बढ़ना तय है। वैसे तो नए रेट 25 जून से लागू होंगे लेकिन अभी से इसकी गणित लगनी शुरू हो गई है। टिकट के दामों में गुणा-भाग कर यात्री इस आंकलन में जुटे हुए हैं कि आखिर उन्हें किराए के मद में कितना अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। इस खर्च को मेंटेन करने के लिए वह किस बजट में कटौती करें। दैनिक रेल यात्री संघ के महाबीर डालमिया ने कहा कि यात्रियों पर किराए का बोझ 25 फीसदी तक पड़ना है। रोजाना सफर करने वालों के लिए यह असर 50 फीसदी तक पहुंचेगा। किराए पर खर्च डेढ़ गुना होने से घर का बजट संभालना चुनौती हो गई है।


ऐसे बढ़ेंगे रेट
भिवानी जंक्शन से प्रमुख स्थानों का किराया
स्थान        मौजूदा     नया किराया (संभावित)
दिल्ली        50        57-58 रुपये
रोहतक    15        17-18 रुपये
हिसार        15        17-18 रुपये
दादरी        10        12-13 रुपये
रेवाड़ी         20        23-24 रुपये

रेल किराए के नए रेट 25 जून से लागू होने हैं। नए किराए की सॉफ्टवेयर में फीडिंग होने के बाद उसी दर से ही टिकट बेचे जाएंगे। फिलहाल पुराना किराया ही यात्रियों से लिया जा रहा है।
राधेश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed