फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Flood of faith gathered at Jui Canal for Sun worship

Bhiwani News: सूर्य उपासना के लिए जूई नहर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 19 Nov 2023 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 19 Nov 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith gathered at Jui Canal for Sun worship
भिवानी। रविवार को सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर तोशाम बाईपास स्थित जूई नहर के घाट पर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्वांचल परिवारों का जनसैलाब सूर्य उपासना के लिए उमड़ा। महिलाओं ने पूरे विधि विधान से छठ महापर्व का पूजन किया और नहर पर बने घाट में पानी के अंदर उतरकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

समूह में बैठकर महिलाओं ने घाट पर बने पूजा स्थल पर अपने घरों से लाई विभिन्न खाद्य सामग्री और पकवानों के साथ पूजन किया और कथा सुनी। रविवार शाम पांच बजकर 26 मिनट बाद ही शुभ मुहूर्त में महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं सोमवार अल सुबह उगले सूर्य को अर्घ्य के साथ ही महाव्रत का समापन होगा। घाट पर मेले में विभिन्न तरह की स्टॉलें भी लगाई गई। जिस पर पूजा के बाद महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना का सबसे बड़ा और खास पर्व छठ का त्योहार होता है। संध्या समय अर्घ्य देने से कुछ विशेष तरह के लाभ होते हैं। जिससे परिवार में आर्थिक संपन्नता आती है। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा पर्व में भगवान सूर्यदेव की पूजा के साथ छठ मैया की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और अपनी संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed