फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five youths in Swift car forcibly snatched school van from driver

स्वीफ्ट गाड़ी में सवार पांच युवकों ने चालक से जबरन छीनी स्कूल वैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Five youths in Swift car forcibly snatched school van from driver
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव नौरंगाबाद निर्माणाधीन टोल प्लाजा के समीप स्विफ्ट गाड़ी में सवार पांच युवकों ने बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही एक वैन चालक से जबरन स्कूल वैन छीन ली। पीड़ित वैन चालक ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बामला द्वितीय निवासी राकेश ने बताया कि वह एमके अस्पताल के समीप एक निजी स्कूल की वैन पर बतौर चालक लगा है। गत 12 मई की दोपहर करीब पौने एक बजे वैन में बच्चों को गांव बामला में उनके घर छोड़ने के लिए जा रहा था। गांव नौरंगाबाद निर्माणाधीन टोल प्लाजा के समीप स्विफ्ट गाड़ी में से दो युवक नीचे उतरे और उसकी वैन की चालक सीट पर से उसे जबरन हटाकर युवक गाड़ी खुद चलाने लगा। कंडेक्टर सीट की तरफ से भी दूसरा युवक उसकी वैन में बैठ गया। जबकि स्विफ्ट गाड़ी में तीन युवक बैठे रहे और उनकी गाड़ी के पीछे चलने लगे। वैन को आरोपी युवक ने भिवानी की तरफ मोड़ दिया। उसने आरोपियों से अनुरोध किया कि इन छोटे बच्चों को तो जाने दो। इस पर आरोपियों ने स्कूल से थोड़ी दूर ही इन बच्चों को नीचे उतार दिया और फिर उसे भी जबरन वैन से धकेल कर वैन लेकर भाग गए। दूसरी स्कूल वैन का प्रबंध कर बच्चों को घर भेजा गया वहीं मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी गई। सदर पुलिस ने स्कूल वैन चालक की शिकायत पर पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed