{"_id":"6aa3011ba9af40528000d3b7","slug":"five-teams-were-formed-on-the-orders-of-the-superintendent-of-police-in-the-case-of-assaulting-a-woman-in-a-field-and-robbing-her-of-gold-jewellery-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156867-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खेत में महिला से मारपीट कर सोने के आभूषण लूटने मामले में एसपी के आदेश पर पांच टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खेत में महिला से मारपीट कर सोने के आभूषण लूटने मामले में एसपी के आदेश पर पांच टीमें गठित
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा-तोशाम रोड स्थित खेत में काम कर रही 70 वर्षीय सावित्री से मारपीट कर सोने के आभूषण लूटने के मामले में एसपी मयंक मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं। सीआईए प्रथम, सीआईए द्वितीय, साइबर टीम और थाना बवानीखेड़ा की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
बवानीखेड़ा वार्ड नंबर 15 निवासी सुरेश कुमार ने शिकायत में बताया कि उसकी मौसी सावित्री बुधवार को खेत में काम करने गई थी। शाम करीब पांच बजे खेत के पड़ोसी ने सूचना दी कि उसकी तबीयत खराब है और वह ठीक से बोल नहीं पा रही है। पड़ोसी उसे घर लेकर आया तो कानों की सोने की बालियां और नाक की सोने की तिल्ली गायब मिली।
शिकायत के बाद एसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी दलीप सिंह, थाना प्रभारी सुरेश कुमार सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनों व खेत के पड़ोसियों से जानकारी ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि खेत में चार युवक आए थे और सावित्री से मारपीट कर आभूषण लेकर फरार हो गए। तबीयत बिगड़ने पर उसे बवानीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां से भिवानी रेफर किया गया, बाद में परिजन हिसार के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने लूट की धाराओं सहित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सीआईए प्रथम, सीआईए द्वितीय, साइबर टीम और थाना बवानीखेड़ा की दो टीमें लगाई गई हैं। साइबर की अलग टीम भी बनाई गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ग्रामीणों ने की नशे पर अंकुश लगाने की मांग
वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने नशे पर अंकुश लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में ऐसी घटनाएं और चोरियां आए दिन हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार युवा नशे की लत में हैं और नशे की पूर्ति के लिए वारदात कर रहे हैं। बीते माह चार दुकानदारों के यहां नशेड़ियों ने एसी के कंप्रेसर चोरी कर लाखों रुपये का सामान चंद रुपयों में कबाड़ी को बेच दिया था। बाबा कमाल झील और आसपास का क्षेत्र भी नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है।