फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five roads of the city got washed away again in the rain, were fixed a few days ago

Bhiwani News: बारिश में फिर धंस गईं शहर की पांच सड़कें, कुछ दिन पहले की थीं दुरुस्त

Thu, 01 Jun 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 01 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Five roads of the city got washed away again in the rain, were fixed a few days ago
भिवानी। बारिश के बाद फिर से शहर की पांच मुख्य सड़कें धंसने लगी हैं। इन सड़कों को कुछ दिन पहले ही संबंधित विभागों ने दुरुस्त कराया था।
विज्ञापन

शहर के कचहरी रोड पर पंचायत भवन के समीप फिर से ब्लॉक की सड़क धंस गई है। इसे कुछ माह पहले ही दुरुस्त किया था। लेकिन ये सड़क तीन साल में चौथी बार धंस गई है। आसपास के लोग भी बार-बार सड़क धंसने से परेशानी झेल रहे हैं। वहीं विभाग का भी बजट खर्च हो रहा है। इसी तरह सरकुलर रोड वैश्य मॉडल स्कूल के पास भी फिर से मैनहोल के समीप की सड़क धंस गई है, जिसे बीएंडआर ने कुछ अर्से पहले ही दुरुस्त कराया था और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने भी यहां मैनहोल का बेड तैयार कराया था।
खतरनाक तरीके से धंस रही सड़कों की वजह से वाहनों का संतुलन भी बिगड़ रहा है। घंटाघर के समीप शनि मंदिर के सामने भी बीएंडआर की सड़क बारिश के बाद इंटरलॉक उबड़ खाबड़ हो गए हैं। यहां पर भी लगातार सड़क धंस रही है। सड़क धंसने की वजह बरसाती चैनलों में लीकेज और सीवरलाइनों की लीकेज माना जा रहा है। हालांकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अभी तक अधिकारिक तौर पर न तो कोई जांच की है न इस तरह की पुष्टि कर रहा है। ऐसे में बीएंडआर भी बार-बार धंस रही मुख्य सड़कों को ठीक कराकर थक चुका है। जबकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर परिषद की हद में आने वाली सड़कें भी लगातार धंस रही हैं।
विज्ञापन

बारिश के दौरान जिन हिस्सों में सीवरेज लाइनों की दिक्कतें हैं वहां पर फिर से सड़क धंस गई हैं। यहां पर कुछ अर्से पहले ही विभाग ने सड़क दुरुस्त कराई थी, मगर बारिश के बाद फिर से यहां सड़कें धंस गई हैं। इस संबंध में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से भी बात की जाएगी और सड़कें दुरुस्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोकेश डागर, कार्यकारी अभियंता, बीएंडआर विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article