फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   five people die in corona, 20 new positive found, doctors takes sample

कोरोना से पांच की मौत, 20 नए संक्रमित

Sat, 05 Jun 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
five people die in corona, 20 new positive found, doctors takes sample
सामान्य अस्पताल के फ्लू कॉर्नर पर कोरोना टेस्ट करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 592 हो गया है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 80 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 410 सक्रिय केस हैं, इनमें 107 शहरी और 303 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक हजार सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

शहर में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों का गठन किया हुआ है। सभी टीमें प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में शहर में आने वालों के कोरोना सैंपल ले रहे हैं, ताकि कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ सके। मरीज की पहचान की बाद ही उसका उपचार संभव है, इसलिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग यह अभियान चला रहा है। वहीं, दूसरी ओर बाजारों से भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। शहर के मुख्य बाजार सराय चौपटा, दिनोद गेट, घंटा घर, हांसी गेट, सरकुलर रोड, जैन चौक, हालुवास बाजार में सैकड़ों ग्राहक, राहगीर आ रहे हैं। लोगों की इस भीड़ में मास्क, सामुदायिक दूरी गायब हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कोशिशों के बावजूद यह भीड़ कोरोना संक्रमण को बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

इनकी हुई कोरोना संक्रमण से मौत
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण से गांव सीपर से 60 वर्षीय महिला, भैरा से 36 वर्षीय युवक, सोहासड़ा से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सिरसा घोघड़ा से 51 वर्षीय महिला और भिवानी से 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार कोविड-19 सुरक्षा नियमों के अनुसार किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी एकमात्र साधन है। लोग अपने घरों में रहे और रोजाना योग, व्यायाम करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क का प्रयोग करें और उचित सामुदायिक दूरी बना कर रखें। स्वास्थ्य विभाग के स्क्रीनिंग और सैंपलिंग अभियान में सहयोग करें। आदर्श नागरिक होने के नाते से कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed