{"_id":"618978add295a86b2636a0a1","slug":"five-new-dengue-patients-were-found-samples-of-38-were-sent-to-the-lab-bhiwani-news-hsr6163749122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के पांच नए मरीज मिले, 38 के सैंपल भेजे लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के पांच नए मरीज मिले, 38 के सैंपल भेजे लैब
विज्ञापन
भिवानी। जिले में लगातार डेंगू का असर बढ़ रहा है। सोमवार को भी डेंगू के पांच नए मरीज सामने आए है। जबकि रविवार को भी छह डेंगू के केस मिले थे। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 215 हो गई है। वहीं जिले के 207 मरीज रिकवर हो चुके हैं। डेंगू के आठ मरीजों को नागरिक अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया है।
एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 141 टीमों का गठन हुआ है। स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया की जांच के लिए कुल 320 ब्लड स्लाइड बनाई है। शहरी क्षेत्र में 55 और ग्रामीण क्षेत्र में 265 ब्लड स्लाइड बनाई, जिसमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डेंगूू की जांच के लिए सोमवार को 38 आशंकित मरीजों के सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। जिले में मलेरिया की जांच के लिए अब तक 12370 ब्लड स्लाइड बनाई है। हालांकि सभी की रिपोर्ट नेगिटिव आई। वहीं डेंगू की जांच के लिए अबतक 1667 सैंपल लिए है, जिनमें से 215 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। एंटी लारवा अभियान के दौरान डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर अब तक 4034 को चेतावनी नोटिस जारी किया है।
वर्जन:
एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी हुई है। बुखार और डेंगू आशंकित मरीजों का चेकअप किया जा रहा है। साथ ही कूलर, पौधों के गमले आदि में डेंगू मच्छर के लारवा की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- डॉ. संध्या गुप्ता, डिप्टी सिविल सर्जन।