{"_id":"6178573e760ad13d7b12103b","slug":"five-new-dengue-patients-found-in-bhiwani-two-healthy-bhiwani-news-hsr6154551132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में डेंगू के पांच नए मरीज मिले, दो स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में डेंगू के पांच नए मरीज मिले, दो स्वस्थ
विज्ञापन
पानी की टंकी में लारवा की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में मंगलवार को डेंगू के पांच नए मरीज सामने आए हैं। वहीं दो मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट हैं। जिले में डेंगू के अब तक 86 मरीज सामने आ चुके है, जिनमें से 77 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं नौ मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे लगातार जारी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 141 टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जुटी हुई हैं। मंगलवार को मलेरिया की जांच के लिए 324 ब्लड स्लाइड बनाईं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 55 और ग्रामीण क्षेत्र में 269 लोगों की ब्लड स्लाइड बनाई। इसमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं डेंगू की जांच के लिए 46 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया की जांच के लिए 9893 ब्लड स्लाइड और डेंगू की जांच के लिए 1057 सैंपल लिए हैं। वहीं, डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर 3770 लोगों को नोटिस जारी किया है।
एंटी लारवा अभियान जारी है
डेंगू से बचाव के लिए एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे जारी है। मंगलवार को डेंगू के पांच नए मरीज सामने आए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं डेंगू की जांच के लिए 46 सैंपल लैब में भेजे हैं। डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और हर रविवार को ड्राई डे मनाएं।
विज्ञापन
- डॉ. संध्या गुप्ता, उप सिविल सर्जन, भिवानी।